मुंबई. रिलायंस इंडस्ट्रीज 10 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली देश की पहली कंपनी बन गई। बीएसई पर रिलायंस के शेयर में गुरुवार को 0.6% तेजी आने से वैल्यूएशन में करीब 5 हजार करोड़ रुपए का इजाफा हुआ। बुधवार को 9 लाख 95 हजार 89 करोड़ रुपए था। कंपनी ने एक हफ्ते में दूसरा रिकॉर्ड बनाया। पिछले मंगलवार को 9.5 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप तक पहुंचने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी थी। कंपनी 18 अक्टूबर को 9 लाख करोड़ रुपए पर पहुंची थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /business/news/mukesh-ambani-reliance-industries-market-capitalisation-valuation-rs-10-lakh-crore-india-126158460.html
via
IFTTT Dainik Bhaskar,,327
0 Comments