12 साल के बच्चे को सॉफ्टवेयर कंपनी में डाटा साइंटिस्ट की नौकरी मिली, श्रेय पिता को दिया

हैदराबाद. यहां की एक सॉफ्टवेयर कंपनी मोंटेजी स्मार्ट बिजनेस सॉल्यूशन ने 12 साल के एक बच्चे को डाटा साइंटिस्ट के तौर पर नियुक्त किया है। इसका नाम सिद्धार्थ श्रीवास्तव पिल्लई है और वह शहर के चैतन्य स्कूल में सातवीं कक्षा मेंपढ़ता है।

सिद्धार्थ ने कहा, ‘‘मैं 12 साल का हूं और मोंटेजी स्मार्ट बिजनेस सॉल्यूशन कंपनी में डाटा साइंटिस्ट का काम कर रहा हूं। इस मुकाम तक पहुंचने में मेरे रोल मॉडल तन्मय बख्शी हैं, जिन्होंने गूगल में छोटी उम्र में काम करना शुरू किया था और वह दुनिया को यह समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस क्रांति कितनी अच्छीहै।’’

सिद्धार्थ ने पिता को शुक्रिया कहा
सिद्धार्थ ने कहा, ‘‘मैं अपने पिता का धन्यवाद करता हूं, क्योंकि उन्होंने मुझे कोडिंग करना सिखाया। उन्होंने ने ही मुझे नौकरी दिलाने में मेरी इतनी मदद की है।मैं आज जो कुछ भी हूं, उनकी वजह से ही हूं।’’

DBApp

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
सिद्धार्थ श्रीवास्तव पिल्लई।


from Dainik Bhaskar /interesting/news/12-year-old-child-got-data-scientist-job-in-software-company-credited-to-father-126142686.html
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

Post a Comment

0 Comments