नागपुर पुलिस ने फडणवीस को समन भेजा, चुनावी हलफनामे में 2 आपराधिक मामले छिपाने का आरोप

नागपुर. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ स्थानीय अदालत ने चार नवंबर को समन जारी किया था। नागपुर पुलिस ने इसे गुरुवार को फडणवीस के घर भेज दिया। पूर्व मुख्यमंत्री पर चुनावी हलफनामे में दो आपराधिक मामले छिपाने का आरोप है। स्थानीय वकील सतीष उके ने फडणवीस के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू करने की मांग करते हुए याचिका दायर की थी।

सतीष की याचिका को निचली अदालत ने खारिज कर दिया था। बॉम्बे हाईकोर्ट ने भी इस फैसले को बरकरार रखा था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने एक अक्टूबर को मजिस्ट्रेट कोर्ट को सतीष की याचिका पर कार्यवाही करने का आदेश दिया था।

नागपुर से विधायक हैं फडणवीस
फडणवीस के खिलाफ 1996 और 1998 में धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले दर्ज किए गए थे। दोनों मामलों में आरोप तय नहीं हुए थे। फडणवीस नागपुर से विधायक हैं। उन्होंने 23 नवंबर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, लेकिन विधानसभा में बहुमत साबित करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के 80 घंटों के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

DBApp

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
देवेंद्र फडणवीस। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar /national/news/devendra-fadnavis-summoned-by-court-notice-to-over-non-disclosure-of-criminal-cases-in-election-affidavit-126166867.html
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

Post a Comment

0 Comments