मुंबई. शेयर बाजार में लगातार बढ़त बनी हुई है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 247 अंक चढ़कर 40,606.59 पर पहुंच गया। निफ्टी में 73 प्वाइंट की तेजी आई। इसने 11,987.25 का स्तर छुआ।विश्लेषकों के मुताबिक इंडेक्स में शामिल शेयरों में बढ़त और मजबूत विदेशी संकेतों से बाजार को फायदा हुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 19 और निफ्टी के 50 में से 30 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। टाटा स्टील के शेयर में 3% उछाल आया। वेदांता में 2% तेजी देखी गई। भारती एयरटेल 1.5% चढ़ा। इन्फोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज 1-1 फीसदी ऊपर आ गए।
दूसरी ओर बजाज ऑटो का शेयर 1% लुढ़क गया। आईसीआईसीआई बैंक में 0.7% नुकसान देखा गया। टीसीएस, हीरो मोटोकॉर्प, एशियन पेंट्स, ओएनजीसी और एचसीएल टेक के शेयरों में 0.04% से 0.7% तक गिरावट देखी गई।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /business/news/share-stock-market-news-updates-nse-bse-sensex-trade-november-25-2019-126133200.html
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

0 Comments