नई दिल्ली. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज सविंधान दिवस के मौके पर संसद के संयुक्त सत्र को संबोधिक करेंगे। जबकि ज्यादातर विपक्षी दल इसका बहिष्कार करेंगे और अंबेडकर प्रतिमा के पास प्रदर्शन करेंगे। सोमवार को शीतकालीन सत्र में महाराष्ट्र में सरकार गठन के मुद्दे पर कांग्रेस समेत विपक्ष ने दोनों सदनों में जमकर हंगामा किया था। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष ने ‘संविधान की हत्या बंद करो’ और ‘मोदी सरकार हाय-हाय’ के नारे लगाए थे।
राहुल गांधी ने कहा था- मैं सदन में सवाल पूछने आया हूं, लेकिन जब महाराष्ट्र में लोकतंत्र की हत्या हो चुकी है तो इसका कोई मतलब नहीं। सोमवार को विपक्ष के हंगामे की वजह से दोनों सदनों की कार्यवाही कई बार स्थगित हुई। हालांकि, इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में फाइनेंस विधेयक, गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने एसपीजी (संशोधन) विधेयक और मनसुख मांडविया ने रिसाइकिलिंग शिपिंग बिल पेश किया।
कांग्रेस की महिला सांसदों के साथ धक्का-मुक्की का आरोप
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया था कि मार्शलों की कार्रवाई के दौरान महिला सांसदों के साथ धक्का-मुक्की की गई। हमें लोकसभा में इस तरह के बर्ताव की उम्मीद नहीं थी। वहीं, कांग्रेस सांसद हिबी एडेन ने कहा कि मार्शलों ने हमसे वेल में बैनर छीनने की कोशिश की। जिसका विरोध करने पर महिला सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार हुआ। तमिलनाडु से कांग्रेस सांसद जोथामणि ने स्पीकर से धक्का-मुक्की की शिकायत की।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /national/news/lok-sabha-updates-constition-day-president-speech-in-parliament-updates-126141710.html
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

0 Comments