मंदिर के पास एक अज्ञात महिला का जला हुआ शव मिला, एक ही दिन में दूसरी घटना

सायबराबाद. शम्शाबाद के पास सिद्दुला गट्टा मंदिर इलाके में शुक्रवार को एक अज्ञात महिला का जला हुआ शव मिला। यह क्षेत्र आरजीआई एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन की जद में आता है। शम्शाबाद जोन के डीसीपी प्रकाश रेड्डी ने बताया कि पुलिस को स्थानीय लोगों से सूचना मिली थी कि मंदिर के पास एक महिला का शव जल रहा है। हालांकि, लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की मगर वे महिला को बचाने में असफल रहे।

पुलिस ने बताया- प्राथमिक तौर पर यह बॉडी किसी 30-35 वर्षीय महिला की लग रही है, जिसकी पहचान अभी होना बाकी है। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। डीसीपी रेड्डी ने कहा- हम मामले की जांच कर रहे हैं। अभी यह पता लगाना बाकी है कि महिला ने खुद को आग लगाई या फिर किसी ने उसकी हत्या की है। कई टीमें इस घटना की जांच कर रही हैं।

महिला वेटरनरी का जला हुआ शव मिला था

रंगा रेड्डी जिले के शादनगर इलाके में शुक्रवार दोपहर भी ऐसा ही एक मामला सामने आया। एक महिला वेटरनरी का जला हुआ शव मिला। पुलिस के मुताबिक, महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया। इसके बाद उसकी जलाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में चार संदिग्धों को भी गिरफ्तार भी किया है।

DBApp

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
प्रतीकात्मक फोटो।


from Dainik Bhaskar /national/news/burnt-body-of-an-unknown-woman-found-near-temple-126169328.html
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

Post a Comment

0 Comments