मुंबई. महाराष्ट्र में जारी सियासी उठापटक के बीचसुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फ्लोर टेस्ट पर फैसला सुना दिया। इसके ठीकबादमुख्यमंत्री फडणवीस के घर भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री और राकांपा नेता अजित पवार भी मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे।माना जा रहा है कि कोर कमेटी की बैठक में बुधवार को होने वाले फ्लोर टेस्ट को लेकर चर्चा हुई। भाजपा ने सभी विधायकों को मुंबई बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि रात 9 बजे मुख्यमंत्री फडणवीस विधायकों के साथ बैठक करेंगे। इसके लिए भाजपा ने विधायकों को इकट्ठा होने के लिए कह दिया है।फडणवीस के घर बैठक में महाराष्ट्र भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव, आशीष शेलार, रावसाहेब दानवे, गिरीश महाजन समेत कई नेता मौजूद थे।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद विपक्ष के नेताओं ने खुशी जताई। शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे से लेकर कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन भाजपा के फ्लोर टेस्ट में नाकाम होने के बाद सरकार बनाएगी।
अपडेट्स-
- भाजपा विधायक हरिभाऊ बागड़े मुख्यमंत्री फडणवीस के आवास पहुंचे हैं। वे पूर्व विधानसभा के अध्यक्ष थे और अगले अध्यक्ष के चयन तक स्पीकर पद पर कार्यरत रहेंगे। वह विधानसभा अध्यक्ष की सरकारी कार से मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे।
- सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद राकांपा नेता नवाब मलिक ने कहा- सत्यमेव जयते। भाजपा का खेल खत्म।
- शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने कहा कि देंवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गठबंधन के पास 162 विधायकों का समर्थन है।
शरद पवार बोले-अजीत पवार नहीं है विधायक दल के नेता
- राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा कि यह गलत सूचना फैलाई जा रही है कि अजित राकांपा के विधायक दल के नेता हैं, जो सभी राकांपा विधायकों को शक्ति परीक्षण में भाजपा को वोट करने के लिए व्हिप जारी करेंगे। मैंने कई संविधान विशेषज्ञों से विचार किया है।
- उन्होंने कहा, 'मैं इस निष्कर्ष पर पहुंचा हूं कि अजित को पद से हटा दिया है। उनके पास विधायकों को व्हिप जारी करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है । अवैध तरीके से सत्ता पर कब्जा करने वालों को अब हटना होगा।'
शिवसेना नेता राउत ने कहा- इन्होंने संविधान की हत्या की
मंगलवार को होटल हयात में शक्ति प्रदर्शन को लेकर संजय राउत ने कहा, 'जिसे आप शक्ति प्रदर्शन कहते है, उसे हम शक्ति प्रदर्शन नहीं कहते हैं। हम देश की जनता को दिखाना चाहते हैं, महाराष्ट्र की जनता को दिखाना चाहते हैं, राष्ट्रपति भवन और राजभवन को दिखाना चाहते हैं और जिसने चोरी-छिपे मुख्यमंत्री की शपथ ली उसे भी दिखाना चाहते हैं।
उन्होंने कहा,'आपने संविधान की हत्या की है बहुमत हमारे पास है इस देश का नारा सत्यमेव जयते हैं, लेकिन आपने सत्यमेव जयते की भी हत्या की है। कल का नजारा जो था, आज संविधान का दिन है, संसद में इसको लेकर चर्चा भी होगी, लेकिन मैं यह पूछना चाहता हूं कि क्या बाबा साहब ने संविधान इसलिए बनाया था कि बहुमत की हत्या करें। दोबारा राष्ट्रपति शासन लगाने को लेकर राउत ने कहा कि अब तक हम चुप थे महाराष्ट्र की अस्मिता का सम्मान कर रहे थे। लेकिन इसके साथ अगर खिलवाड़ हुआ तो हम चुप नहीं रहेंगे।
होटल हयात में हुआ थाविपक्ष का शक्ति प्रदर्शन
सोमवार रात को विपक्षी दलों के 162 विधायकों ने मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में एक साथ पहुंच शक्ति प्रदर्शन किया। इसमें तीनों पार्टियों के प्रमुख नेता शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, राकांपा प्रमुख शरद पवार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मलिकार्जुन खड़गे और प्रदेश अध्यक्ष बालासाहब थोराट शामिल हुए।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DiVdDQ
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

0 Comments