
रांची (ओम प्रताप). झारखंड विधानसभा में इस बार 10 महिला विधायक निर्वाचित हुईहैं। इनमें कांग्रेस से 4, जबकि भाजपा और झारखंड मुक्ति मोर्चासे 3-3 विधायकहैं। 2014 में 8 महिलाएं विधानसभा पहुंची थीं। हालांकि, 2016 में हुए उपचुनाव में 2 और महिलाएं विधायक चुनी गईथीं। ऐसे में विधानसभा में महिला विधायकों कीसंख्या 10 तक पहुंच गई थी। इस बार भाजपा, कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा, झारखंड विकास मोर्चा और ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) ने कुल 39 महिलाओं को टिकट दिया था।
महागठबंधन में झामुमो ने राज्य की 81 में से 43 सीटों पर चुनाव लड़ा। 6 महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया। इनमेंसे 3 ने चुनाव जीता। कांग्रेस ने 31 सीटों पर चुनाव लड़ा।6 महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया। इनमें 4 ने जीत दर्ज की। राजद ने 7 सीटों पर चुनाव लड़ा था।हालांकि, महिला प्रत्याशी को नहीं उतारा था।
भाजपा ने 79 सीटों पर चुनाव लड़ा।7 महिलाओं को टिकट दिए,इनमें से 3 ने जीत दर्ज की। वहीं, झाविमो ने 12 सीटों पर महिला प्रत्याशियों को टिकट दिए।हालांकि, एक भी महिला प्रत्याशी जीत दर्ज नहीं कर सकी। आजसू ने 53 सीटों पर चुनाव लड़ा था। 9 सीटों पर महिला प्रत्याशियों को उतारा था। राज्य की 81 सीटों पर कुल 127 महिलाएं अलग-अलग पार्टियों औरनिर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में थीं।
55 साल की जोबा मांझी सबसे ज्यादा उम्र की महिला विधायक
बड़कागांव से जीतीं कांग्रेस प्रत्याशी अंबा प्रसाद सबसे युवा विधायक हैं। वे31 साल की हैं। मनोहरपुर से जीतीं झामुमो विधायक जोबा मांझी सबसे ज्यादा उम्र की विधायक हैं। वे 55 साल की हैं। इस बार विधानसभा पहुंचींमहिला विधायकों की औसत उम्र 43 साल है।
महिला विधायकों मेंदीपिका सबसे अमीर
महिला विधायकों में सबसे अमीर महगामा सीट से जीतीं कांग्रेस की दीपिका पांडेय सिंह हैं। उनकेपास 4.80 करोड़ रुपए की संपति है। सबसे गरीब महिला विधायक निरसा से भाजपा की अपर्णा सेन गुप्ता हैं। उनकी कुल संपत्ति 46 लाख रुपए है। चुनी गईं सभी10 महिला विधायकों की औसत संपति 2.70 करोड़ रुपए है।
डॉ.नीरा यादव सबसे ज्यादा शिक्षित, 4 विधायक 10वीं तक पढ़ीं
कोडरमा से भाजपा विधायक डॉ.नीरा यादव पीएचडी हैं। सबसे युवा विधायक अंबा प्रसाद एलएलबी पास हैं। झरिया से विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, रामगढ़ से कांग्रेस विधायक ममता देवी, महगामा से दीपिका पांडेय स्नातक हैं। वहीं, मनोहरपुर से झामुमो विधायक जोबा मांझी, ईचागढ़ से झामुमो विधायकसबिता महतो, निरसा से भाजपा विधायक अपर्णा सेन गुप्ता औरछतरपुर से भाजपा विधायक पुष्पा देवी 10वीं पास हैं।
4 महिलाएं दोबारा, 6 पहली बार विधानसभापहुंचीं
10 महिला विधायकों में 4 दूसरी बार और6 पहली बार विधानसभा पहुंचीं हैं। दूसरी बार विधायक बनने वालों में जोबा मांझी, नीरा यादव, अपर्णा सेन गुप्ता और सीता मुर्मू हैं। वहीं, पहली बार विधानसभा पहुंचने वालों में पुष्पा देवी, अंबा प्रसाद, पूर्णिमा नीरज सिंह, ममता देवी, दीपिका पांडेय सिंह और सबिता महतो शामिल हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2tSG3nt
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327
0 Comments