जिंदा जलाई गई मुजफ्फरपुर की बेटी ने 10 दिन बाद दम तोड़ा, अंतिम सांस लेने से पहले बोली- जिसने मुझे जलाया उसे फांसी हो

मुजफ्फरपुर.इंसाफ की उम्मीदलिए अहियापुर में जिंदा जलाई गई युवती जिंदगी की जंग हार गई। साेमवार रात 11:40 बजे पटना अपाेलाे बर्न हाॅस्पिटल में उसने दम ताेड़ दिया। वह बीते 10 दिसंबर से पटना में भर्ती थी। अपाेलाे हाॅस्पिटल के डाॅ. ए रहमान ने उसकी माैत की पुष्टि की।7 दिसंबर को दुष्कर्म में विफल रहने पर युवती काे राजा और उसके साथी मुकेश ने केराेसिन छिड़क कर जला दिया था। वह 95%जल गई थी।

नर्सिंग कर मरीजों की सेवा करना चाहती थी
दैनिक भास्कर काे दिए अंतिम इंटरव्यू में उसने कहा- जिस तरह राजा यानी दरिंदे ने उसे जिंदा जलाया उसे भी फांसी की सजा मिले। उसने कहा था- मैं बीएससी नर्सिंग करके मरीजाें की सेवा करना चाहती हूं। उसके ये ख्वाब अधूरे रह गए। भाई ने राेते हुए कहा- बहन के हत्याराें काे फांसी की सजा हाे। एक परिजन ने भास्कर ऑफिस में काॅल करके बताया कि अगमकुआंथाने की पुलिस रात में ही पाेस्टमाॅर्टम कराने के लिए दबाव दे रही है। इससे पहले साेमवार दिन से ही उसकी हालत बिगड़ने लगी थी। डाॅक्टर उसे जिंदा रखने के लिए बार-बार पंप कर रहे थे।

छेड़खानी से माैत तकहर स्तर पर हुई चूक
बीते तीन साल से छेड़खानी से परेशान युवती व उसके परिजनाें ने थाने में 5 बार शिकायत की। लेकिन किसी ने नहीं सुनी। पुलिस ने उल्टा उसे ही नसीहत दी थी, उस परिवार से मत उलझाे। छेड़खानी से लेकर जिंदा जलाए जाने और इलाज से माैत तक हर स्तर पर चूक की गई है। वारदात के बाद भी पुलिस ने एफआईआर में छेड़खानी या दुष्कर्म के प्रयास की धारा नहीं लगाई। छेड़खानी की धारा जाेड़ने के लिए बीते गुरुवार काे काेर्ट में अर्जी डाली गई।

ऐसी लापरवाही पर माैत ताे हाेनी ही थी

  • तीन साल में छेड़खानी की 5 बार शिकायत की लेकिन पुलिस दबाकर बैठ गई कार्रवाई
  • जिंदा जलाए जाने के बाद ट्रामा सेंटर की सूचना काे भी पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया
  • ट्रामा सेंटर से बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच में 24 घंटे तक नहीं ले जाई गई युवती
  • एसकेएमसीएच के बर्न वार्ड में पर्याप्त व्यवस्था नहीं रहने पर भी 36 घंटे तक राेके रखा
  • बाद में बर्न वार्ड से सर्जिकल आईसीयू में ले जाया गया लेकिन नहीं किया गया पटना रेफर
  • तीन दिन बाद स्थिति गंभीर हाेने व परिजनाें के आग्रह करने पर पटना अपाेलाे हाॅस्पिटल भेजा गया

घटनाक्रम

  • 7 दिसंबर की शाम करीब 5:30 बजे युवती काे जलाया गया, 7:25 बजे जीवन कामना ट्रामा सेंटर ले जाई गई
  • 7 दिसंबर काे रात 10: 05 बजे ट्रामा सेंटर ने अहियापुर थाने काे भेजी लिखित सूचना
  • 8 दिसंबर काे एसकेएमसीएच ले जाने का परिजन ने लिया फैसला रात 11 बजे आरोपी राजा गिरफ्तार
  • 9 दिसंबर काे सर्जिकल वार्ड के आईसीयू में किया गया भर्ती, आईसीयू में आराेपी पक्ष ने दी धमकी
  • 10 दिसंबर काे युवती काे बेहतर इलाज के लिए पटना किया गया रेफर
  • 11 दिसंबर की रात साढ़े सात बजे मजिस्ट्रेट के समक्ष हाॅस्पिटल में लिया गया बयान
  • 15 दिसंबर काे महिला आयाेग की अध्यक्ष ने मुजफ्फरपुर पहुंचकर कांड में कार्रवाई की समीक्षा की
  • 16 दिसंबर की रात 8 बजे स्थिति बिगड़ी, 11:40 बजे युवती ने अंतिम सांस ली


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
7 दिसंबर को दुष्कर्म में विफल होने पर आरोपियों ने युवती को आग लगा दी थी। - फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34v5SXg
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

Post a Comment

0 Comments