फडणवीस बोले- सावरकर ने 12 साल जेल में प्रताड़ना सही, राहुल 12 घंटे भी नहीं सह सकते

मुंबई. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वीर सावरकर पर दिए विवादास्पद बयान को लेकर भाजपा और शिवसेना ने जवाब दिया। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को मीडिया से कहा, ‘‘राहुल का बयान शर्मनाक है। सावरकर ने 12 साल अंडमान जेल में प्रताड़नाएं सही थी। आज राहुल 12 घंटे भी नहीं सह सकते। वे सावरकर के नाखून के बराबर भी नहीं हैं।’’ राहुल ने दिल्ली में ‘भारत बचाओ’ रैली में कहा था- मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं, राहुल गांधी है, सही बात बोलने के लिए माफी नहीं मांगूंगा।

शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने ट्वीट किया,‘‘सावरकर नाम में राष्ट्राभियान और स्वाभिमान है। नेहरू और गांधी की तरह सावरकर ने भी आजादी के लिए अपना जीवन न्यौछावर किया था। ऐसे हर देवता का सम्मान किया जाना चाहिए। इस पर किसी तरह का कोई समझौता नहीं।’’

आप सावरकर नहीं, राहुल जिन्ना हैं: नरसिम्हा
भाजपा प्रवक्ता जी. नरसिम्हा राव ने कहा, ‘‘आपका सही नाम राहुल जिन्ना है। मुस्लिम तुष्टिकरण आपको सावरकर नहीं, जिन्ना का योग्य वसीयतदार बनाता है।’’ भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने कहा, ‘‘सावरकर देशभक्त थे। उधार के सरनेम से कोई देशभक्त नहीं बनता। देशभक्ति के लिए रगों में शुद्ध हिंदुस्तानी रक्त चाहिए।’’

उध्दव ठाकरे सार्वजनिक तौर पर राहुल को पीटें: रंजीत
सावरकर के पौते रंजीत ने कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि उध्दव ठाकरे सार्वजनिक तौर पर राहुल गांधी की पिटाई करें। क्योंकि वे कई बार कह चुके हैं कि यदि कोई सावरकर का अपमान करेगा, तो मैं उसे सबके सामने पीटूंगा।’’ उन्होंने कहा कि यह अच्छा है कि राहुल गांधी सावरकर नहीं हैं, वरनाहम सबको अपना मुंह छिपाना पड़ता।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
देवेंद्र फडणवीस ने कहा- राहुल गांधी तो वीर सावरकर के नाखून के बराबर भी नहीं हैं।


from Dainik Bhaskar /national/news/devendra-fadnavis-on-rahul-gandhi-over-veer-savarkar-shiv-sena-sanjay-raut-126295575.html
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

Post a Comment

0 Comments