मुंबई. शेयर बाजार आज भी बढ़त के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 136 अंक चढ़कर 41,809.96 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी भी 34 प्वाइंट की तेजी के साथ अब तक के उच्च स्तर 12,293.90 पर पहुंचा।
सेंसेक्स के 30 में से 23 और निफ्टी के 50 में से 41 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में 2% तेजी आई। एसबीआई 1.7% चढ़ा। आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.7-0.7 फीसदी ऊपर आ गए।
दूसरी ओर वेदांता का शेयर 1% लुढ़क गया। कोटक बैंक में 0.5% और भारती एयरटेल में 0.4% गिरावट दर्ज की गई। एनटीपीसी, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक और टाटा स्टील में 0.1% से 0.5% तक नुकसान देखा गया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /business/news/share-stock-market-news-updates-nse-bse-sensex-trade-december-20-2019-126336361.html
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

0 Comments