मुंबई. शेयर बाजार आज बढ़त के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 149 अंक चढ़कर 40,561.34 तक पहुंच गया। निफ्टी में 42 प्वाइंट की तेजी आई, इसने 11,951.90 का उच्च स्तर छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 23 और निफ्टी के 50 में से 45 शेयरों में बढ़त देखी गई। यस बैंक के शेयर में 2.5% उछाल आया। टाटा मोटर्स में 1.4% तेजी आई। हीरो मोटोकॉर्प और इंडसइंड बैंक 1-1 फीसदी ऊपर आ गए। सन फार्मा, वेदांता, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, लार्सन एंड टूब्रो और एसबीआई 0.5% से 0.7% तक चढ़े।
दूसरी ओर ओएनजीसी के शेयर में 1% गिरावट दर्ज की गई। इन्फोसिस 0.6% और भारती एयरटेल 0.5% नीचे आ गया। बजाज ऑटो, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी में 0.3% तक नुकसान देखा गया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /business/news/share-stock-market-news-updates-nse-bse-sensex-trade-december-12-2019-126271542.html
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

0 Comments