सेंसेक्स में 155 अंक की गिरावट, निफ्टी 42 प्वाइंट गिरकर 12250 के नीचे फिसला

मुंबई. शेयर बाजार आज गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 155 अंक गिरकर 41,525.85 पर आ गया। निफ्टी में 42 प्वाइंट का नुकसान देखा गया। इसने 12,229.30 का स्तर छुआ। हालांकि, दोनों इंडेक्स में काफी रिकवरी हो गई।

सेंसेक्स के 30 में से 12 और निफ्टी के 50 में से 20 शेयरों में नुकसान देखा गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 2% लुढ़क गया। भारती एयरटेल और पावर ग्रिड में 0.5-.05 फीसदी गिरावट आ गई। एसबीआई और एचडीएफसी बैंक 0.3-0.3 फीसदी नीचे आ गए।

दूसरी ओर टाइटन के शेयर में 2% उछाल आया। टाटा स्टील में 1% तेजी आई। अल्ट्राटेक सीमेंट और ओएनजीसी 0.8-0.8% ऊपर आ गए। एचसीएल टेक और टीसीएल 0.5-.05 फीसदी चढ़े। इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, और इंडसइंड बैंक में 0.3% से 0.5% तक बढ़त दर्ज की गई।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
BSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: december 23 - Share Market, Trade-BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


from Dainik Bhaskar /business/news/share-stock-market-news-updates-nse-bse-sensex-trade-december-23-2019-126360325.html
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

Post a Comment

0 Comments