रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 20 सीटों पर शनिवार को मतदान जारी है। जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में शनिवार सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। जबकि अन्य 18 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से लेकर शाम 3 बजे तक मतदान होगा। दूसरे चरण के चुनाव में मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत 260 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 29 महिला प्रत्याशी हैं। वहीं, मतदाताओं की संख्या 48,25,038 है। 2014 विस चुनाव में इन 20 सीटों पर 68.01% वोटिंग हुई थी।
आज यहां वोटिंगबहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, सरायकेला, खरसावां, चाईबासा, मझगांव, जगरनाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, तमाड़, सिसई, मांडर, तोरपा, खूंटी, सिमडेगा, कोलेबिरा।
इस चरण में इनकी प्रतिष्ठा दाव पर
मुख्यमंत्री रघुवर दास, स्पीकर डॉ. दिनेश उरांव, भाजपा के बागी नेता सरयू राय, मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, मंत्री रामचंद्र सहिस, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा सहित कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा इस चरण के चुनाव से जुड़ी हुई है।
सबसे ज्यादा प्रत्याशी जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिमी में
इन 20 विधानसभा क्षेत्रों में से 16 अनुसूचित जनजातियों के लिए, जबकि एक अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। शेष तीन सीटें सामान्य श्रेणी की हैं। इन विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव मैदान में 231 पुरुष और 29 महिला समेत कुल 260 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिमी सीट से सबसे ज्यादा 20-20 प्रत्याशी तो सरायकेला से सबसे कम 7 उम्मीदवार खड़े हैं। पोटका, चाईबासा और मनोहरपुर सीट से सबसे ज्यादा 3-3 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
एक सीट पर चतुष्कोणीय संघर्ष
तमाड़: रीता देवी मुंडा(भाजपा), रामदुर्लभ सिंह मुंडा (आजसू पार्टी), विकास कुमार मुंडा(झामुमो) व गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर(एनसीपी)
6 सीटों पर त्रिकोणीय संघर्ष
घाटशिला: लखन चंद्र मार्डी (भाजपा), प्रदीप कुमार बलमुचू (आजसू), रामदास सोरेन (झामुमो)
जुगसलाई: मुचीराम बाउरी (भाजपा), रामचंद्र सहिस (आजसू) और मंगल कालिंदी (झामुमो)
चक्रधरपुर: लक्ष्मण गिलुवा (भाजपा), शशिभूषण सामड़ (झाविमो) और सुखराम उरांव (झामुमो)
मांडर: बंधु तिर्की(झाविमों), देव कुमार धान(भाजपा), सन्नी टोप्पो (कांग्रेस)
तोरपा: कोचे मुंडा(भाजप), सुदीप गुड़िया (झामुमो), पौलूस सुरीन (निर्दलीय)
कोलेबिरा: सुजन जोजो (भाजपा), नमन बिक्सल कोंगाड़ी (कांग्रेस), आइरिन एक्का (झापा)
13 सीटों पर सीधी लड़ाई
बहरागोड़ा: कुणाल षाड़गी (भाजपा) और समीर कुमार महांती (झामुमो)
पोटका: मेनका सरदार (भाजपा), संजीव सरदार (झामुमो)
जमशेदपुर पूर्वी: रघुवर दास (भाजपा) और सरयू राय (निर्दलीय)
जमशेदपुर पश्चिमी: देवेंद्र सिंह (भाजपा) और बन्ना गुप्ता (कांग्रेस)
सरायकेला: गणेश महाली (भाजपा), चंपई सोरेन (झामुमो)
खरसावां: जवाहर बानरा (भाजपा), दशरथ गागराई (झामुमो)
चाईबासा: जेबी तुबिद (भाजपा), दीपक बिरुआ (झामुमो)
मझगांव: भुपेंद्र पाटपिंगुवा (भाजपा), निरल पुरती (झामुमो)
जगरनाथपुर: सुधीर सुंडा (भाजपा), सोनाराम सिंकु (कांग्रेस)
मनोहरपुर: गुरुचरण नायक (भाजपा), जोबा माझी (झामुमो)
सिसई: डॉ. दिनेश उरांव(भाजपा), जिग्गा सुसारण होरो(झामुमो)
खूंटी: नीलकंठ सिंह मुंडा (भाजपा), सुशील पाहन (झामुमो)
सिमडेगा: श्रद्धानंद बेसरा (भाजपा), भूषण बाड़ा (कांग्रेस)
दूसरे चरण के प्रमुख उम्मीदवार
| सीट | प्रत्याशी |
| जमशेदपुर पूर्वी | सीएम रघुवर दास (भाजपा) |
| जमशेदपुर पूर्वी | भाजपा के बागी सरयू राय (निर्दलीय) |
| जमशेदपुर पश्चिमी | बन्ना गुप्ता (कांग्रेस) |
| चक्रधरपुर | लक्ष्मण गिलुवाभाजपा प्रदेश अध्यक्ष |
| खूंटी | नीलकंठ सिंह मुंडा (भाजपा) |
| बहरागोड़ा | कुणाल षाड़ंगी (भाजपा) |
| सरायकेला | चंपई साेरेन (झामुमाे) |
| जुगलसलाई | रामचंद्र सहिस (आजसू) |
| सिमडेगा | पूर्व आईपीएस रेजी डुंगडुंग (झापा) |
| मांडर | बंधु तिर्की (झाविमो) |
| तमाड़ | विकास सिंह मुंडा (झामुमो) |
| तमाड़ | पूर्व मंत्री राजा पीटर (एनसीपी) |
| तमाड़ | पूर्व नक्सली कुंदन पाहन (झापा) |

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Pp8PDr
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

0 Comments