सेंसेक्स 212 अंक चढ़कर 41150 पर पहुंचा, निफ्टी में 58 प्वाइंट की तेजी

मुंबई. शेयर बाजार आज बढ़त के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 212 अंक चढ़कर 41,150.52 पर पहुंच गया। निफ्टी में 58 प्वाइंट की तेजी आई। इसने 12,112.05 का उच्च स्तर छुआ।कारोबारियों के मुताबिक मजबूत विदेशी संकेतों से भारतीय बाजार में खरीदारी बढ़ गई।

टाटा स्टील के शेयर में 1% तेजी

सेंसेक्स के 30 में से 25 और निफ्टी के 50 में से 39 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। मारुति के शेयर में 1.8% उछाल आया। वेदांता में 1.7% तेजी आई। यस बैंक और टाटा स्टील 1-1 फीसदी चढ़े। भारती एयरटेल 0.9% और इन्फोसिस 0.8% ऊपर आ गया।

एनटीपीसी में 0.6% गिरावट

दूसरी ओर गेल का शेयर 1% लुढ़क गया। ओएनजीसी और यूपीएल में 0.7-0.7 फीसदी गिरावट आ गई। पावर ग्रिड और एनटीपीसी 0.6-0.6 फीसदी नीचे आ गए।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
BSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: december 17 - Share Market, Trade-BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


from Dainik Bhaskar /business/news/share-stock-market-news-updates-nse-bse-sensex-trade-december-17-2019-126312191.html
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

Post a Comment

0 Comments