सेंसेक्स में 284 अंक की बढ़त, निफ्टी 77 प्वाइंट चढ़कर 12050 के करीब पहुंचा

मुंबई. शेयर बाजार शुक्रवार को अच्छी बढ़त के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 284 अंक चढ़कर 40,865.99 तक पहुंच गया। निफ्टी में 77 प्वाइंट का उछाल आया, इसने 12,048.70 का उच्च स्तर छुआ। विश्लेषकों के मुताबिक मजबूत विदेशी संकेतों से भारतीय बाजार में तेजी आई।अमेरिकी मीडिया के मुताबिक अमेरिका-चीन के बीच पहले चरण की ट्रेड डील पर सहमति बन गई है, इससे दोनों देशों के बीच ट्रेड वॉर फिलहाल थम जाएगा।

सेंसेक्स के 30 में से 25 और निफ्टी के 50 में से 41 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। वेदांता के शेयर में 3.5% उछाल आया। टाटा मोटर्स में 2.7% तेजी आई। यस बैंक और टाटा स्टील 2.5-2.5 फीसदी चढ़े।

दूसरी ओर भारती एयरटेल में करीब 1% गिरावट आ गई। एशियन पेंट्स का शेयर 0.7% नीचे आ गया। टीसीएस में 0.3% और कोटक बैंक में 0.1% नुकसान देखा गया।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
BSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: december 13 - Share Market, Trade-BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


from Dainik Bhaskar /business/news/share-stock-market-news-updates-nse-bse-sensex-trade-december-13-2019-126280104.html
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

Post a Comment

0 Comments