खेल डेस्क. आईपीएलके 13वें सीजनलिए कोलकाता में 19 दिसंबर को नीलामी होगी। 332 खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट जारी हो चुकी है। इसी सूची से73 खिलाड़ी चुने जाएंगे। पंजाब का सैलरी पर्स सबसे ज्यादा है। उसके पास नीलामी के लिए 42.70 करोड़ रुपए हैं, जबकि यह टीम खिलाड़ियों को खरीदने में अब तक 42.30 करोड़ खर्च कर चुकी है। इस सीजन के लिए टीमों ने 35 विदेशी समेत 127 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है।
मुंबई इंडियंस सबसे ज्यादा राशि खर्च करने के मामले में पहले स्थान पर है। उसने अब तक 71.95 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इस मामले में 70.40 करोड़ रुपए के साथ चेन्नई दूसरे नंबर पर है।हैदराबाद (68 करोड़) के साथ तीसरे नंबर पर है। नीलामी में इस टीम के पास 17 करोड़ रुपए खर्च करने के लिए होंगे।
वहीं कोलकाता के पास 35.65 करोड़ रुपए, राजस्थान 28.90 करोड़ रु, बेंगलुरु27.90 करोड़ रु, चेन्नई 14.60 करोड़ रु, दिल्ली 27.85 करोड़ रु,हैदराबाद 17 करोड़ रुऔर मुंबई 13.05 करोड़ रुखर्च करेगी।
बेंगलुरु के पास 12 स्लॉट खाली
नीलामी के दौरान 4 टीमें ऐसी हैं, जो 10-10 खिलाड़ी खरीद सकती हैं। सबसे ज्यादा 12 खाली स्लॉट बेंगलुरु के पास हैं। इसमें 6 विदेशी शामिल हैं। इसके बाद दिल्लीमें 11 खिलाड़ियों की जगह खाली है। वह 5 विदेशियों को टीम में शामिल कर सकती है। कोलकाता (11), राजस्थान (11),पंजाब (9), हैदराबाद और मुंबई फ्रेंचाइजी में 7-7 स्लॉट खाली हैं।
| फ्रेंचाइजी | खाली स्लॉट | विदेशी खिलाड़ी |
| बेंगलुरु | 12 | 6 |
| दिल्ली | 11 | 5 |
| कोलकाता | 11 | 4 |
| पंजाब | 9 | 4 |
| मुंबई | 7 | 2 |
| हैदराबाद | 7 | 2 |
| चेन्नई | 5 | 2 |
हैदराबाद ने सबसे कम 5 खिलाड़ियों को नीलामी से पहले छोड़ा
हैदराबाद ने सबसे कम 5 खिलाड़ियों को नीलामी से पहले छोड़ा जबकि बेंगलुरु ने सबसे ज्यादा 12 को रिलीज किया है।वैसे तो इस बार कई नामी खिलाड़ियों को टीमों ने बाहर का रास्ता दिखाया है। मगर, सबसे ज्यादा चौंकाने वाले नाम रॉबिन उथप्पा, युवराज सिंह, क्रिस लिन और शिमरॉन हेटमायर हैं।
2019 में उथप्पा केकेआर के लिए 12 मैच खेले थे। मगर वो एक ही बार पचास का आंकड़ापार कर पाए। उनका स्ट्राइक रेट भी पिछले 5 सालों में सबसे कम 115.10 था। इसके चलते ही इस सीजन में केकेआर ने उन्हें रिलीज किया। पिछले सीजन में उन्हें (उथप्पा) को 6.4 करोड़ रु. देकर कोलकाता (केकेआर) ने अपने साथ रखा था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36CGccT
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

0 Comments