शिमला. दो दिन से लगातार हो रही बारिश और शिमला समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गिरी बर्फ से पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। ज्यादातर क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री या उससे नीचे पहुंच गया है। भारी बर्फबारी के कारण 6 नेशनल हाईवे समेत 300 सड़कें आवाजाही के लिए बंद हो गई हैं। इस वजह से हरिपुरधार में करीब 200 टूरिस्ट फंस गए हैं। ये सभी पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के हैं। उन्होंेने एक मंदिर में शरण ले रखी है। पेयजल सप्लाई की पाइपें जम गई हैं। 1232 ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली सप्लाई बाधित हो गई है। चंबा में प्रशासन ने अलर्ट जारी कर लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। शीतकालीन में हो रही सभी परीक्षाएं प्रशासन ने रद्द कर दी हैं।
मंडी में 40 साल बाद गिरी बर्फ
मंडी के कई क्षेत्राें में करीब 40 साल बाद बर्फ गिरी। जिले की प्रसिद्ध पराशर झील में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। इसके अलावा, शिकारी देवी, कमरूनाग घाटी और सराज वैली में 2-3 फीट बर्फ गिरी है। प्रदेश में लाेगाें काे 16 दिसंबर से ठंड से राहत मिलेगी। माैसम विभाग ने इसे लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। 19 दिसंबर तक प्रदेश में माैसम सभी जगह साफ बना रहेगा।
अलर्ट
बर्फ की वजह से सड़कों पर फिसलन है। एक्सपर्ट ड्राइवर हो तभी पर्यटक घूमने आएं। बर्फबारी से सड़कें बंद होने से फंस सकते हैं इसलिए ज्यादा इंटीरियर में जाने से बचें।
वैष्णो देवी; हेलीकाॅप्टर सेवा दूसरे दिन भी बंद
जम्मू-कश्मीर की त्रिकुटा पहाड़ियों में बारिश और ताजा बर्फबारी के बाद कोहरे के चलते दूसरे दिन भी कटरा से सांझी छत के बीच हेलीकाप्टर सेवा बंद रही। भैरों घाटी की यात्रा भी रोक दी गई है। वहीं, दोनों पारंपरिक तथा नए मार्ग पर यात्रा जारी है। मौसम में सुधार होते ही हेलीकाप्टर सेवा शुरू की जाएगी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /national/news/himachal-receives-continuous-rain-and-snow-for-two-days-126289584.html
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

0 Comments