बेंगलुरु. पेजावर मठ के प्रमुख विश्वेश तीर्थ स्वामी जी (88) का रविवार सुबह उडुपी स्थित श्रीकृष्ण मठ में निधन हो गया। उडुपी के विधायक रघुपति भट ने इसकी जानकारी दी। 20 दिसंबर को स्वास्थ्य खराब होने के बाद उन्हें कस्तूरबा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहां लाइफ सपोर्ट सिस्टम में रखे जाने के बावजूद भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने अस्पताल छोड़कर वापस मठ जाने की इच्छा जता दी थी।
विश्वेश स्वामी जी मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता उमा भारती के गुरू रहे। उमा करीब एक सप्ताह से उडुपी में ही हैं। उमा ने 1992 में स्वामी जी से संन्यास दीक्षा ली थी। पेजावर मठ उडुपी के 'अष्ट' मठों में से एक है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /national/news/the-head-of-pejawar-math-vishwesh-tirtha-swami-ji-died-at-the-age-of-88-was-hospitalized-from-december-20-126403580.html
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

0 Comments