होनोलुलु. अमेरिका के हवाई स्थित मिलिट्री बेस पर्ल हार्बर पर बुधवार दोपहर एक हमलावर ने खुलेआम गोलीबारी कर दी। इसमें रक्षा विभाग के 3कर्मचारी घायल हुए। अफसरों के मुताबिक, हमलावर ने फायरिंग के बाद खुद को गोली मार ली। उसकी पहचान अमेरिकी नौसैनिक के तौर पर हुई। फिलहाल बेस को पूरी तरह बंद कर दिया गया। सिर्फ पुलिस और मिलिट्री टीम के वाहनों को अंदर जाने की अनुमति दी गई है।
पर्ल हार्बर में अमेरिका की हिंद-प्रशांत महासागर क्षेत्र की टुकड़ी के लिए शिप्स और सबमरीन का आधुनिकीकरण होता है। इसके अलावा इनकी मरम्मत और मेंटेनेंस की देखरेख भी यहीं होती है। पर्ल हार्बर में अमेरिका के करीब 10 नौसैनिक युद्धपोत और 15 सबमरीन खड़ी हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YhX4CA
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

0 Comments