नई दिल्ली.नागरिकता संशोधन विधेयक, 2019 संसद से पारित हो चुका है। लेकिन इसके विरोध में असम समेत पूर्वोत्तर राज्यों में हिंसक प्रदर्शन जारी हैं। गुरुवार को इस मुद्दे पर लोकसभा और राज्यसभा में हंगामे के आसार हैं। कांग्रेस सांसदों ने दोनों सदनों में नोटिस देकर शीतकालीन सत्र की कार्यवाही रद्द करने की मांग की।
दूसरी ओर, सरकार आज तीन अहम बिल लोकसभा में पेश करेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (द्वितीय संशोधन) बिल पेश करेंगी। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी बिल और विदेश मंत्री एस जयशंकर एंटी मैरीटाइम पायरेसी बिल सदन में रखेंगे।
अपडेट्स
- कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी, के सुरेश और गौरव गोगोई ने पूर्वोत्तर राज्यों में प्रदर्शन और कानून व्यवस्था की स्थिति पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है। कांग्रेस नेता रिपुन बोरा ने भी पूर्वोत्तर राज्यों में विरोध को लेकर राज्यसभा की कार्यवाही रद्द करने की मांग की है। तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ'ब्रायन ने मंत्रालय की ओर से टीवी चैनलों को चेतावनी जारी करने पर राज्यसभा में नोटिस दिया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /national/news/parliament-winter-session-2019-citizenship-amendment-bill-cab-today-lok-sabha-news-live-updates-126272683.html
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

0 Comments