नागरिकता कानून का विरोध: विपक्षी पार्टियां एकजुट, सिक्किम अगेंस्ट सिटीजनशिप अमेंडमेंड एक्ट मूमेंट का गठन

गंगटोक. सिक्किम में विपक्षी पार्टियों ने शुक्रवार को सिक्किम अगेंस्ट सिटिजनशिप अमेंडमेंड एक्ट (एसएसीएए) का गठन किया। एसएसीएए जल्द ही नागरिकता कानून के खिलाफमूमेंट शुरू करेगा। फोरम के गठन का मकसद भविष्य में संशोधन कानून के खिलाफ उठाए जाने वाले कदम को तय करना है। सभी पार्टियों ने एकसाथ आकरनागरिकता कानून का विरोध करने का फैसला किया है।

इस फोरम में सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट, हमरो सिक्किम पार्टी, सिक्किम प्रदेश कांग्रेस कमेटी, सिक्किम रिपब्लिकन पार्टी, सिक्किम संग्राम परिषद पार्टी, सिक्किम सब्जेक्ट कमेटी शामिल हैं।

राज्य में इनर लाइन परमिट जारी किया जाए: फोरम

फोरम की मांग है कि जल्द से जल्द सिक्किमवासियों के अधिकारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य में इनर लाइन परमिट जारी किया जाए।फोरम को सिक्किम के लोगों का साथ मिल रहा है। अगले कुछ दिनों में राज्य के नागरिक भी नागरिकता कानून का विरोध करने के लिए फोरम के साथ आएंगे।

दिल्ली पुलिस ने 40 लोगों को हिरासत में लिया
नागरिकता कानून के खिलाफ शुक्रवार को हुए विरोधप्रदर्शन में दिल्ली पुलिस ने40 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने कहा- जो लोग हिंसा और आगजनी में शामिल पाए गए हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शनकारियों को हटाने के दौरान आगजनी हुई। लोगों ने सुभाष मार्ग, दरियागंज में खड़ी एक निजी कार में आग लगा दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों समेत कुछ पुलिसकर्मी पथराव में घायल हो गए।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
गुवाहाटी: नॉर्थ ईस्ट में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन हुआ था। -फाइल


from Dainik Bhaskar /national/news/citizenship-amended-act-sikkim-opposition-starts-sacaa-movement-against-caa-126343710.html
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

Post a Comment

0 Comments