रायपुर.समुद्री लुटेरों ने नाइजीरिया में जिस शिप एमटी नेव कॉन्सटलेशन के 19 क्रू मेंबर्स को अगवा किया है, उसमें रायपुर की तिवारी दंपत्ति शामिल है। मर्चेट नेवी इंजीनियर विजय तिवारी अपनी पत्नी अंजू तिवारी के साथ जहाज में सवार थे। भारतीय समय अनुसार मंगलवार की रात 1 बजे उनका अपहरण हुआ है। विजय जहाज के चीफ मैकेनिकल इंजीनियर हैं। ड्यूटी के दौरान उन्हें चार महीने का लंबा अर्सा जहाज में रहना पड़ता है। इस वजह से वे अपनी पत्नी को लेकर गए थे।
समुद्री लुटेरों के हमले के दौरान वे अपनी टीम के साथ जहाज के सबसे टॉप फ्लोर में काम कर रहे थे। उनकी पत्नी मोबाइल पर परिवार वालों के साथ बात कर रही थीं। उसी समय लुटेरों ने धावा बोला और बाकी क्रू मेंबरों के साथ उनका भी अपहरण कर लिया। 19 क्रू मेंबर्स में 18 भारतीय है। एक तुर्की कर्मचारी है। शिप कंपनी के साथ भारतीय विदेश मंत्रालय भी सभी 18 भारतीयों को बचाने की कोशिशों जुट गई है। नाइजीरियन सरकार से संपर्क किया गया है। उनकी मदद से वहां अगवा किए गए भारतीयों तक पहुंचने का प्लान बनाया जा रहा है। शिप कंपनी ने परिजनों को घटना की सूचना दी। मिली जानकारी के अनुसार लुटेरों की ओर से अब तक कोई डिमांड नहीं आई है। वे सभी लोगों को कहां लेकर गए हैं, यह भी पता नहीं चल पाया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /national/news/couple-of-raipur-trapped-in-the-clutches-of-pirates-in-nigeria-126222115.html
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

0 Comments