जामा मस्जिद से भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर हिरासत में, दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर रातभर प्रदर्शन

नई दिल्ली. नागरिकता कानून के विरोध में शुक्रवार शामदिल्ली गेट पर हुए प्रदर्शनके बाद देर रात प्रदर्शनकारी पुलिस मुख्यालय के बाहर जमा हुए। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, फिर भी एहतियातन मौके पर पुलिस बल तैनात था। वहीं,जामा मस्जिद से शनिवार तड़के पुलिस ने भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद को हिरासत में ले लिया। वह भी नागरिकता कानून के विरोध में मस्जिद में बैठे थे।

उन्होंने कहा,‘‘हमें बलिदान करना होगा ताकि कानून वापस लिया जाए। हम हिंसा का समर्थन नहीं करते। हम शुक्रवार सुबह से मस्जिद के अंदर बैठे थे। हमारे लोग हिंसा में शामिल नहीं थे।’’ आजाद ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस को जामा मस्जिद पहुंचने के लिए एक पर्ची दी थी।शुक्रवार को दिल्ली में नागरिकता कानून को लेकर हुई झड़पों के दौरान आठ पुलिसकर्मियों समेत 36 लोग घायल हो गए। बाद में उन्हें इलाज के लिए लोक नायक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह जानकारी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. किशोर सिंह ने दी।

दिल्ली पुलिस ने 40 लोगों को हिरासत में लिया
नागरिकता कानून के खिलाफ शुक्रवार को हुए विरोधप्रदर्शन में दिल्ली पुलिस ने40 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने कहा- जो लोग हिंसा और आगजनी में शामिल पाए गए हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शनकारियों को हटाने के दौरान आगजनी हुई। लोगों ने सुभाष मार्ग, दरियागंज में खड़ी एक निजी कार में आग लगा दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों समेत कुछ पुलिसकर्मी पथराव में घायल हो गए।

पूर्वोत्तर दिल्ली के इलाकों में कुछ देर के लिए इंटरनेट बंद

पूर्वोत्तर दिल्ली के कुछ इलाकों में कुछ देर के लिए इंटरनेट बंद करवाया गया, जिसे देररात शुरूकर दिया गया।वहीं,किसी हिंसक घटना के मद्देनजर पुलिस ने उत्तर-पूर्वी जिले के 12 थाना समेत सेंट्रल के थानों में धारा 144 लागू की गई। इनमें भजनपुरा, दयालपुर, गोकलपुरी, जाफराबाद, ज्योति नगर, करावल नगर, खजूरी खास, नंद नगरी, न्यू उस्मानपुर, सीलमपुर, शास्त्री पार्क और वेलकम शामिल है। लाल किला, जामा मस्जिद और दरियागंज के इलाकों में भी धारा 144 लागू रही।

सीलमपुर में बम फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार
सीलमपुर पुलिस ने विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा फैलाने वाले और ज्वलनशील पदार्थ फेंकने वाले आरोपी रहीश को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब उसका इलाज भी करा रही है। मंगलवार को सीलमपुर में विरोध के दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया था। इस दौरान कई पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बल के जवान घायल हो गए थे। इससे पहले भी कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद जामा मस्जिद से हिरासत में लिए गए।
पुलिस मुख्यालय के बाहर जमा प्रदर्शनकारी।
प्रदर्शनकारी रात भर डटे रहे।
प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा।


from Dainik Bhaskar /delhi/delhi-ncr/news/protest-against-citizenship-law-protesters-cordon-police-headquarters-at-night-126337673.html
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

Post a Comment

0 Comments