पूर्वोत्तर राज्यों में विरोध: गुवाहाटी में लोगों ने कर्फ्यू का उल्लंघन किया, सेना का फ्लैग मार्च; त्रिपुरा में भी आर्मी तैनात

गुवाहाटी. नागरिकता संशोधन बिल का पूर्वोत्तर के राज्यों में विरोध जारी है। गुरुवार सुबह फिर से लोगों ने बिल के विरोध में प्रदर्शन किया और कर्फ्यू का भी उल्लंघन किया। सेना शहर में फ्लैग मार्च कर रही है। राज्यसभा में बुधवार को नागरिकता संशोधन बिल पास कर दिया गया। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया- मैं असम के अपने भाइयों और बहनों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि बिल के पारित होने के बाद उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

मोदी ने ट्वीट किया- मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूं कि कोई भी आपके अधिकारों, विशिष्ट पहचान और संस्कृति को नहीं छीन सकता है। यह हमेशा फलता-फूलता और विकसित होता रहेगा। केंद्र सरकार संवैधानिक सुरक्षा, भाषा, संस्कृति और असम की क्षेत्रीय संस्कृति को लेकर प्रतिबद्ध है।

बुधवार को शहर में कर्फ्यू लगाया गया

गुवाहाटी प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ है। विरोध को देखते हुए प्रशासन ने बुधवार रात शहर में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया था। कई शहरों में इटरनेट सेवाएं बंद हैं।असम राइफल्स के जवानों को बुधवार को त्रिपुरा में तैनात किया गया था।ऑल असम स्टूडेंट यूनियन ने गुवाहाटी में सुबह 11 बजे विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। कृषक मुक्ति संग्राम समिति ने लोगों से शांतिपूर्ण विरोध के लिए सड़कोंपर आने की अपील की।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
नागरिकता बिल के विरोध में हो रहे प्रदर्शन को 30 छात्र और वाम संगठनों का समर्थन


from Dainik Bhaskar /national/news/people-defy-curfew-in-guwahati-citizenship-amendment-bill-126272306.html
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

Post a Comment

0 Comments