प्रचार के लिए प्रियंका गांधी का आज पहला दौरा, कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करेंगी

रांची. कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को साहेबगंज जिले की पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के बरहड़वा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। पांचवें और अंतिम चरण के चुनाव प्रचार के लिए प्रियंका गांधी पाकुड़ से कांग्रेस प्रत्याशी आलमगीर आलम और गठबंधन के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगी। इस दौरान प्रियंका गांधी रोड शो भी करेंगी। 20 दिसंबर को पांचवें और अंतिम चरण के तहत 16 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

राहुल गांधी 5जनसभा को कर चुके हैं जनसभा को संबोधित
प्रियंका पहली बार झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए आ रही हैं, जबकि उनके भाई राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए तीन बार झारखंड आ चुके हैं। तीन दौरों में राहुल 5 जनसभाओं कोसंबोधित कर चुके हैं। राहुल ने 12 दिसंबर को महगामा-राजमहल, 9 दिसंबर को बड़कागांव-बीआईटी मेसरा और 2 दिसंबर को सिमडेगा में चुनावी सभा को संबोधित कर गठबंधन प्रत्याशियों के लिए वोट अपील की थी।

पाकुड़ में है सीधा मुकाबला
पाकुड़ विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है। इस विधानसभा सीट से भाजपा ने बेनी प्रसाद गुप्ता को अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस ने आलमगीर आलम पर एक बार फिर भरोसा जताया है। 2000 के चुनाव में भाजपा के बेनी गुप्ता को आलमगीर आलम ने हराया था। अलमगीर 2005 में भी इस सीट से विधायक बने थे। 2009 के चुनाव में उन्हें झामुमो के अकील अख्तर से मात खानी पड़ी। 2014 के चुनाव में आलमगीर ने अकील को हराकर पुन: सीट पर कब्जा किया।

20 दिसंबर को इन 16 सीटों पर मतदान होगा
राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, सारठ, पोड़ैयाहाट, गोड्डा और महगामा। 2014 विधानसभा चुनाव में इन 16 सीटों में से छह पर झामुमो, पांच पर भाजपा, तीन पर कांग्रेस और दो पर जेवीएम प्रत्याशी जीते थे। बरहेट से भाजपा ने सिमोन मालतो को प्रत्याशी बनाया है, झामुमो ने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हेमंत सोरेन को मैदान में उतारा।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
प्रियंका गांधी पाकुड़ से कांग्रेस प्रत्याशी आलमगीर आलम के पक्ष में वोट मांगेंगी। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38TU3xt
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

Post a Comment

0 Comments