नई दिल्ली. नौसेना ने ऑनलाइन जासूसी और संवेदनशील जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए कर्मचारियों को सोशल मीडिया का इस्तेमाल बंद करने के आदेश दिए हैं। नौसेना के मुताबिक, उसने 7 कर्मचारियों को सोशल मीडिया के जरिए संवेदनशील जानकारी दुश्मन देश को लीक करते पकड़ा। इसके चलते ही यह कड़े कदम उठाए गए हैं। अफसरों ने नौसैनिक बेस, डॉकयार्ड और युद्धपोतों पर स्मार्टफोन के इस्तेमाल को भी बैन कर दिया है।
नौसेना के आदेश के मुताबिक, अब नौसैनिक मैसेजिंग ऐप के साथ नेटवर्किंग और ब्लॉगिंग ऐप, कंटेंट शेयरिंग, होस्टिंग और ई-कॉमर्स वेबसाइट भी नहीं खोल पाएंगे।रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बैन का मकसद आने वाले समय में नौसैनिकों को सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप जैसे खतरों से बचाने के लिए हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /national/news/indian-navy-bans-use-of-social-media-and-smartphones-at-naval-bases-warships-and-dockyards-126407128.html
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

0 Comments