कोलकाता. जाधवपुर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को एमए की डिग्री लेने के बाद एक छात्रा ने नागरिकता कानून (सीएए) कीकॉपी फाड़ दी। इसके बाद इंटरनेशनल रिलेशन की छात्रा देबोस्मिता चौधरी ने कहा कि यह उनका विरोध करने का तरीका है। उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि संशोधित नागरिकता कानून देश के सच्चे नागरिक को अपनी नागरिकता साबित करने के लिए बाध्य करता है।
सीएए की कॉपी फाड़ने के दौरान कुलपति, उपकुलपति और रजिस्ट्रार भी मौजूद थे।छात्रा ने कहा- हम कागज नहीं दिखाएंगे। इंकलाब जिंदाबाद। कॉपी फाड़करमैं जाधवपुर यूनिवर्सिटी का अनादर नहीं कर रही हूं। अपने पसंदीदा संस्थान से डिग्री लेकर मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैंने सीएए के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए ऐसा किया। न्यूज एजेंसी ने एक अन्य छात्र अर्कोप्रोबो दास के हवाले से कहा कि उनके बैच के करीब 25 छात्र अपनी डिग्री लेने के लिए पोडियम नहीं गए।
छात्रों ने राज्यपाल को काले झंडे दिखाए
छात्रों ने मंगलवार को जाधवपुर यूनिवर्सिटी में राज्यपाल जगदीप धनखड़ के काफिले का घेराव किया। वे मंगलवार सुबह दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए विश्वविद्यालय पहुंचे थे। लेकिन प्रदर्शनकारी छात्रों ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया, नारेबाजी की और काले झंडे दिखाए। छात्रों का आरोप है कि धनखड़ भाजपा के नेताओं की तरह सीएए का समर्थन कर रहे हैं। राजभवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का कार्यालय बन चुका है और वे राज्यपाल को जाधवपुर विश्वविद्यालय का पदेन कुलपति नहीं चाहते हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /national/news/student-tears-apart-copy-of-caa-while-receiving-degree-at-ju-126378148.html
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

0 Comments