रांची. झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए डाले गए वोटों की गिनती सोमवार सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। यहां 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक 5 चरणों में वोट डाले गए थे। कुल 65.23% वोटिंग हुई थी। 2014 के विधानसभा चुनाव में यहां 66.6% वोट डाले गए थे। किसी भी दल को बहुमत के लिए 41 सीटों का आंकड़ा हासिल करना होगा। आखिरी चरण की वोटिंग पूरी होने के बाद पांच एग्जिट पोल सामने आए। इनमें कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन के सत्ता हासिल करने का अनुमान दिया गया।
चुनावपर दो बड़े मुद्दों का असर
राम मंदिर : 9 नवंबर को राम मंदिर मामले में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले और 12 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून आने के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव है। ऐसे में इसे भाजपा के लिए परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड में अपनी रैलियों के दौरान लगातार राम मंदिर का मुद्दा उठाया था। झारखंड की ही एक चुनावी रैली में अमित शाह ने पहली बार यह दावा किया था कि उनकी सरकार चार महीने के अंदर अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनवा देगी।
नागरिकता कानून विवाद : मोदी सरकार ने 9 दिसंबर को नागरिकता संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था। इसके बाद झारखंड में 12, 16 और 20 दिसंबर को तीन चरणों में कुल 48 सीटों पर वोटिंग हुई।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /national/news/jharkhand-elecion-results-live-vidhan-sabha-chunav-parinam-today-news-updates-2019-jharkhand-assembly-election-result-bjp-congress-jvm-jmm-126358360.html
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

0 Comments