नई दिल्ली. भारत और चीन के बीच संयुक्त सैन्य सैन्य अभ्यास शनिवार को शुरू हुआ। भारतीय सेना ने रविवार को कहा कि दोनों देशों को आतंकवाद से उभरते खतरे की समझ है। इससे निपटने के लिए वे कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। दोनों देशों के बीच हो रहे सैन्य अभ्यास से दुनिया को एक मजबूत संदेश जाएगा।
अभ्यास का उद्देश्य आतंकवाद विरोधी अभियानों को लेकर खुद को तैयार करना और एक-दूसरे के अनुभव को समृद्ध करना है। सेना ने कहा कि आतंकवाद निरोधी अभियानों के अलावा, मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियानों पर भी चर्चा की जाएगी। मेघालय के उमरोई में संयुक्त सैन्य अभ्यास चल रहा है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /national/news/india-china-ready-to-fight-terrorism-shoulder-to-shoulder-126243620.html
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

0 Comments