मनी लॉन्ड्रिंग केस में चिदंबरम की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज

नई दिल्ली.आईएनएक्स मीडिया केस में आरोपी पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम (74) की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट बुधवार को फैसला सुनाएगा। तिहाड़ जेल में बंद चिदंबरम ने याचिका में दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया गया था। चिदंबरम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद हैं, जबकि भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तारी के करीब 2 महीने बादउन्हें बेल मिल गई थी।

जस्टिस आर भानुमति की अगुआई वाली बेंच आज मनी लॉन्ड्रिंग केस में फैसला देगी। इससे पहले शीर्ष अदालत ने 28 नवंबर को इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था।

ईडी ने कहा था- चिदंबरम जेल से गवाहों को प्रभावित कर रहे

हाईकोर्ट में 15 नवंबर को सुनवाई के दौरान ईडी ने दावा किया था कि चिदंबरम जेल में रहने के बावजूद गवाहों को प्रभावित कर रहे हैं। दूसरी तरफ चिदंबरम ने कहा था कि जांच एजेंसी आधारहीन आरोप लगाकर उनका करियर और प्रतिष्ठा बर्बाद नहीं कर सकती।इस पर हाईकोर्ट ने कहा था कि इसमें कोई शक नहीं है कि जमानत लेना उनका अधिकार है, लेकिन अगर ऐसे मामले में जमानत दी गई तो यह बड़े पैमाने पर लोगों के हितों के खिलाफ होगा, क्योंकि आरोप गंभीरप्रवृत्ति के हैं।

सीबीआई ने चिदंबरम को 21 अगस्त को गिरफ्तार किया था

आईएनएक्स मीडिया को 305 करोड़ का फायदा पहुंचाने के मामले में सीबीआई ने 10 साल बाद मई 2017 में चिदंबरम के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसके बाद ईडी ने भी उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी। फिर सीबीआई ने भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में उन्हें 21 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में करीब 2 महीने बाद उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। इसके बाद 16 अक्टूबर को ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को सीबीआई ने 21 अगस्त को गिरफ्तार किया था। (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar /national/news/supreme-court-verdict-on-chidambarams-bail-in-money-laundering-case-today-126204725.html
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

Post a Comment

0 Comments