प्रधानमंत्री मोदी आज बरही और बोकारो में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे, राज्य में यह उनका तीसरा दौरा

रांची. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बरही और बोकारो में दो चुनावी सभा संबोधित करेंगे। मोदी का झारखंड में यह तीसरा दौरा है। मोदी इससे पहले चुनाव प्रचार के लिए 25 नवंबर और तीन दिसंबर को झारखंड आ चुके हैं। बरही में 12 दिसंबर और बोकारो में 16 दिसंबर को मतदान होना है।

बरही सीट पर भी भाजपा से कांग्रेस की टक्कर
प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह करीब 11 बजे बरही पहुंचेंगे। इसके बाद 2 बजे वे बोकारो जाएंगे। बरही सीट पर तीसरे चरण के तहत जबकि बोकारो में चौथे चरण में मतदान होना है। बरही सीट से भाजपा प्रत्याशी मनोज यादव अक्टूबर में भाजपा में शामिल हुए थे। मनोज यादव कांग्रेस के टिकट पर बरही सीट से चार बार विधायक रह चुके हैं। वहीं, इस सीट पर मनोज यादव का मुकाबला कांग्रेस के उमाशंकर अकेला से है। उमाशंकर अकेला पहले भाजपा में थे। उन्होंने 2009 में कांग्रेस के उम्मीदवार मनोज यादव को हराया था।

बोकारो सीट पर भी कांग्रेस और भाजपा में सीधा मुकाबला
बोकारो से भाजपा के प्रत्याशी विरंची नारायण हैं। वहीं, झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री समरेश सिंह की पुत्रवधु श्वेता सिंह को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। 2005 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मोहम्‍मद इजराइल अंसारी ने जीत हासिल की थी। इसके बाद 2009 के चुनाव में यहां से झारखंड विकास मोर्चा के टिकट पर समरेश सिंह विधायक चुने गए थे। 2014 में भाजपा के विरंची नारायण ने समरेश सिंह को हरा दिया था।

चुनाव प्रचारके लिए इतने नेता झारखंड आए
प्रधानमंत्री मोदी के अलावा झारखंड में चुनाव प्रचार करने के लिए आने वाले भाजपा नेताओं में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी, सांसद रवि किशन, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी शामिल हैं।

तीसरे चरण में12 दिसंबर को 17 सीटों पर मतदान
झारखंड विधानसभा चुनाव के तहत तीसरे चरण में 12 दिसंबर को बड़कागांव समेत 17 सीटों पर मतदान होगा। इसमें कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, बड़कागांव, रामगढ़, धनवार, गोमिया, बेरमो, ईचागढ़, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया और कांके विधानसभा सीट शामिल है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (फाइल)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2rgavXP
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

Post a Comment

0 Comments