नई दिल्ली. कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध के दौरान भारत का गलत नक्शा पोस्ट कर दिया। लोगों ने थरूर को इस गलती के लिए उन्हें ट्रोल किया। पोस्ट पर विवाद खड़ा होने के बाद थरूर ने शनिवार को ही पोस्ट को डिलीट किया और दूसरा पोस्ट किया।
थरूर ने पहले जो नक्शा पोस्ट किया था, उसमें भारत के पूर्वी क्षेत्र को देश से अलग दिखाया गया था। इसमें उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन (एनआरसी) के विरोध में शनिवार को कोझिकोड में होने वाली रैली की जानकारी दी थी।
कांग्रेस की यह आखिरी गलती नहीं: ट्विटर यूजर
तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर के इस पोस्ट के बाद एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, “यह पहली बार नहीं है और शायद आखिरी बार नहीं। वह कांग्रेस ही थी, जिसने पीओके के पाकिस्तान को दे दिया था। वे इसे अपनी उपलब्धि मानते हैं।”एक अन्य यूजर ने लिखा, “जो भारत का नक्शा ठीक से नहीं दिखा पाए, वो भारत क्या बचाएंगे।”
थरूर ने ट्वीट पर सफाई दी
इस गलती पर आलोचना के बाद थरूर ने नए ट्वीट में कहा- “मैं नक्शे के जरिए किसी क्षेत्र को नहीं, बल्कि भारत के लोगों को दर्शाना चाहता था। भाजपा के ट्रोल्स को और ज्यादा घास डालने की मेरी कोई इच्छा नहीं है।”
My first event this morning: leading an @inckerala #IndiaAgainstCAA_NRC protest rally in Kozhikode. All welcome! (Replaces an earlier post which sought to depict not the territory but the people of India, in whose name we would be speaking. No wish2feed BJP trolls more fodder.) pic.twitter.com/Qxtb8akRkH
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) December 21, 2019
कांग्रेस शुरुआत से ही नागरिकता कानून के विरोध में
कांग्रेस लोकसभा और राज्यसभा में पास होने के बाद से ही नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रही है। इसके तहत पड़ोसी देशों अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के अल्पसंख्यक शरणार्थियों (हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई) को नागरिकता देने का प्रावधान रखा गया है। कांग्रेस का आरोप है कि मौजूदा सरकार ने कानून में मुस्लिमों से भेदभाव किया, जो कि संविधान का उल्लंघन है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36UfEDW
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

0 Comments