220 साल में पहली बार सिद्धी विनायक को 35 किलो सोना चढ़ाया, इसकी कीमत 14 करोड़ रुपए

मुंबई. दिल्ली के एक श्रद्धालु ने मुंबई के आराध्य देव सिद्धी विनायक को 35 किलो सोना अर्पित किया है। इसकी कीमत 14 करोड़ रुपए है। मंदिर के 220 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। मंदिर प्रबंधन के अधिकारियों के मुताबिक, सिद्धी विनायक मंदिर सिंदूर लेपन के लिए 4 दिनों (15 जनवरी से 19 जनवरी तक प्राण प्रतिष्ठा के लिए) तक बंद था। इसी दौरान मंदिर को दान मिला।

सिद्धीविनायक मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आदेश बांदेकर ने सोमवार को बताया, दान में मिले इस सोने का इस्तेमाल मंदिर के दरवाजे, छत और गुंबद में किया जाएगा। इस प्रक्रिया में 6 महीने का वक्त लगेगा। बांदेकर ने दान दाता के नाम का खुलासा नहीं किया है।

दो साल में 730 करोड़ का दान मिला
बांदेकर ने बताया 2017 में मंदिर को कुल 320 करोड़ रुपए का दान मिला। वहीं 2019 में यह दान की रकम बढ़कर 410 करोड़ रुपए हो गई। दान में मिली इस रकम का बड़ा हिस्सा जरूरतमंदों की मदद के लिए किया जाता है। मंदिर प्रबंधन की ओर से 25000 रुपए तक की मदद कैश के रूप में की जाती है। सिद्धी विनायक मंदिर का निर्माण 19 नवंबर 1801 में किया गया था। तब यह बहुत छोटा था। 2.5 फीट चौड़े काले पत्थर से प्रतिमा को तैयार किया गया था।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
सिद्धी विनायक मंदिर का निर्माण 19 नवंबर 1801 में किया गया था।


from Dainik Bhaskar /interesting/news/for-the-first-time-in-220-years-siddhi-vinayak-offered-35-kg-of-gold-worth-rs-14-crore-126570464.html
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

Post a Comment

0 Comments