नए साल के पहले दिन पहाड़ाें से मैदानाें तक कई जगह गिरा तापमान, दिल्ली ने देखी 5 साल में 1 जनवरी की सबसे ठंडी सुबह

नई दिल्ली.उत्तर भारत में कई जगहों पर नए साल की शुरुआत तापमान मंे गिरावट के साथ हुई। पहाड़ाें से लेकर मैदानी इलाकों में कई स्थानाें पर ठंड अाैर बढ़ गई। राजस्थान के श्रीगंगानगर में बुधवार काे तापतान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस गर्मियाें में यहां का तापमान 50 डिग्री तक पहुंच गया था। दिल्ली, यूपी में शीतलहर चल रही है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम था।

ये पिछले 5 साल में 1 जनवरी को सबसे कम न्यूनतम तापमान है। कोहरे के कारण 25 ट्रेनें 2 से 9 घंटे देरी से आईं। पंजाब और हरियाणा में कई स्थानाें पर तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुअा। पठानकोट, आदमपुर, हलवारा, भटिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 0.8 से 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुअा। अमृतसर और हरियाणा में अंबाला, हिसार और करनाल में भी एेसी ही स्थिति रही। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को शुष्क और ठंडे मौसम का अनुभव किया गया। कीलोंग राज्य का सबसे कम तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। किन्नौर जिले के कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज ।


from Dainik Bhaskar /national/news/weather-report-winter-in-north-india-126410500.html
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

Post a Comment

0 Comments