सेंसेक्स 82 अंक गिरकर 41850 पर आया, वोडाफोन-आइडिया के शेयर में 40% गिरावट

मुंबई. शेयर बाजार में आज उतार-चढ़ाव बना हुआ है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 82 प्वाइंट गिरकर 41,850.29 तक फिसल गया। निफ्टी में 34 प्वाइंट का नुकसान देखा गया। इसने 12,321.40 का निचला स्तर छुआ।

एचडीएफसी बैंक के शेयर में 1% गिरावट

सेंसेक्स के 30 में से 17 और निफ्टी के 50 में से 25 शेयरों में नुकसान देखा गया। एसबीआई का शेयर 2.7% लुढ़क गया। इंडसइंड बैंक में 2.6% नुकसान देखा गया। एचडीएफसी बैंक 1.1% और एक्सिस बैंक 0.4% नीचे आ गया।

इन्फ्राटेल 9% लुढ़का

वोडाफोन-आइडिया का शेयर 40% लुढ़क गया। हालांकि, बाद में करीब 12% की रिकवरी हो गई। एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (एजीआर) मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलने की वजह से शेयर में बिकवाली तेज हो गई। इन्फ्राटेल का शेयर 9% नीचे आ गया। हालांकि, टेलीकॉम शेयरों की गिरावट के विपरीत भारती एयरटेल के शेयर में 4% उछाल आया।

टाटा स्टील में 0.6% बढ़त

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 2% बढ़त दर्ज की गई। आज रिलायंस, टीसीएस और एचसीएल टेक के तिमाही नतीजे भी आने हैं। नेस्ले के शेयर में 0.8%, टाटा स्टील में 0.6%, हीरो मोटोकॉर्प में 0.4% और टेक महिंद्रा में 0.3% तेजी आई।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
BSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: january 17 - Share Market, Trade-BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


from Dainik Bhaskar /business/news/share-stock-market-news-updates-nse-bse-sensex-trade-january-17-2020-126539182.html
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

Post a Comment

0 Comments