ईरान के विदेश मंत्री बोले- अगर भारत चाहे तो अमेरिका को हमारे साथ परमाणु समझौते में वापस आने के लिए मना सकता है

मुंबई. ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ ने कहा है कि अगर भारत चाहे तो अमेरिका को हमारे साथ 2015 के परमाणु समझौते में वापस लाने में अहम भूमिका निभा सकता है। तीन दिनों के दौरे पर भारत आए ईरानी विदेश मंत्री ने कहा, “अमेरिका अप्रैल 2018 में हमारे साथ किए गए समझौते से बाहर हो गया। हम इससे पहले तक साथ काम कर रहे थे। लेकिन फिर उसने डील छोड़ने का फैसला कर लिया। भारत के हमारे (ईरान) और अमेरिका दोनों से बेहतरीन रिश्ते हैं। ऐसे में वह चाहे तो अपने समझौते के तहत अमेरिका को समझौते में वापस लाने में मदद कर सकता है। हम इस संभावना से इनकार नहीं करते।”

दरअसल, ओबामा ने 2015 में राष्ट्रपति रहते हुए अमेरिका-ईरान के संबंध सुधारने के लिए परमाणु समझौते की पेशकश की थी। इसमें ईरान ने परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने की बात की। इसके बदले अमेरिका ने उस पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों में थोड़ी ढील दी गई। लेकिन ट्रम्प ने राष्ट्रपति बनने के बाद यह समझौता रद्द कर दिया और दोनों देशों दुश्मनी फिर शुरू हो गई।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Iran Foreign Minister Javad Zarif says India can play leading role in bringing US back into compliance with nuclear deal


from Dainik Bhaskar /national/news/iran-foreign-minister-javad-zarif-says-india-can-play-leading-role-in-bringing-us-back-into-compliance-with-nuclear-deal-126546862.html
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

Post a Comment

0 Comments