गृह मंत्रालय ने मुकेश की दया याचिका राष्ट्रपति के पास भेजी; पीड़ित की मां बोलीं- लोग मेरी बेटी की मौत पर राजनीति कर रहे

नई दिल्ली. गृह मंत्रालय ने निर्भया मामले के चार दोषियों में से एक मुकेश सिंह की दया याचिका को गुरुवार रात को राष्ट्रपति भवन भेज दिया। मुकेश ने हाईकोर्ट से याचिका ठुकराए जाने के बाद राष्ट्रपति को दया याचिका भेजी थी। मुकेश ने दया याचिका का हवाला देकर ट्रालय कोर्ट से 22 जनवरी का डेथ वॉरंट रद्द करने की मांग की है। ट्रायल कोर्ट ने तिहाड़ प्रशासन से दोषियों को तय तारीख को फांसी दिए जाने की स्थिति पर शुक्रवार तक रिपोर्ट दाखिल करने को कहा था। वहीं,पीड़िता की मां आशा देवी ने कहा,स “अब तक मैंने कभी भी राजनीति की बात नहीं की थी, लेकिन अब मैं कहना चाहती हूं कि जिन लोगों ने 2012 में सड़कों पर उतरे थे, आज वही लोग मेरी बेटी की मौत पर राजनीतिक लाभ के लिए खेल खेल रहे हैं।

निर्भया केस की मौजूदा स्थिति
पटियाला हाउस कोर्ट ने 7 जनवरी को निर्भया के चारों दुष्कर्मियों अक्षय, पवन, मुकेश और विनय के खिलाफ डेथ वॉरंट जारी कर दिया था। इस वॉरंट में कहा गया था कि इन दोषियों को 22 जनवरी को सुबह 7 बजे तिहाड़ जेल में फांसी पर चढ़ाया जाए। इसके बाद दो दोषियों मुकेश और विनय ने सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दायर की। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को दोनों की याचिका खारिज कर दी। एक दोषी मुकेश ने राष्ट्रपति को दया याचिका भेजी, दिल्ली हाईकोर्ट से डेथ वॉरंट रद्द करने की मांग की। हाईकोर्ट ने उसकी याचिका खारिज करते हुए निचली अदालत में अर्जी दायर करने को कहा। दिल्ली सरकार ने दया याचिका खारिज करने की सिफारिश करते हुए इसे उपराज्यपाल अनिल बैजल के पास भेजा। उपराज्यपाल ने भी केंद्रीय गृह मंत्रालय से याचिका खारिज करने की सिफारिश की है। मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि दया याचिका पर जल्द ही फैसला ले लिया जाएगा।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
निर्भया मामले का दोषी मुकेश सिंह।- फाइल


from Dainik Bhaskar /national/news/nirbhaya-rape-convict-mukesh-singh-mercy-petition-latest-news-and-updates-on-rashtrapati-bhavan-over-delhi-gang-rape-and-murder-case-2012-126539512.html
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

Post a Comment

0 Comments