न्यूयॉर्क. संयुक्त राष्ट्र ने भारतीय महिला अधिकारी गीता सभरवाल को थाईलैंड में रेसिडेंट को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। यूएन रेसिडेंट को-ऑर्डिनेटर का पद यूएन डेवलपमेंट सिस्टम का देश के स्तर पर सबसे बड़ा पद होता है। रेसिडेंट को-ऑर्डिनेटर यूएन कंट्री टीम का नेतृत्व करता है और 2030 एजेंडा को लागू करने के लिए देशों की मदद करने के लिए यूएन के साथ सहभागिता करता है। रेसिडेंट को-ऑर्डिनेटर यूएन महासचिव द्वारा नामित प्रतिनिधि होता है। वे सीधे यूएन प्रमुख को रिपोर्ट करते हैं।

सभरवाल को मालदीव सहित पांच एशियाई देशों में विकास, शांति स्थापना और सामाजिक नीति को लेकर 25 वर्षों का अनुभव है। सभरवाल थाईलैंड में नियुक्त होने से पहले 7 साल तक श्रीलंका में यूएन की तरफ से शांति-स्थापना और विकास सलाहकार रहीं थी। सभरवाल मालदीव और श्रीलंका में द एशिया फाउंडेशन की डिप्टी कंट्री रिप्रजेंटेटिव भी रह चकी हैं। सभरवाल भारत और वियतनाम में ब्रिटेन के अंतरराष्ट्रीय विकास विभाग में गरीबी और नीति सलाहकार जैसी पदों पर कार्य कर चुकी हैं।

सभरवाल ने यूनिवर्सिटी ऑफ वेल्स से मास्टर की हैं
द एशिया फाउंडेशन एशिया में लोगों की जिंदगी में सुधार लाने की दिशा में काम करनेवाला गैर-लाभकारी अंतरराष्ट्रीय विकास संगठन है। सभरवाल ने ब्रिटेन के यूनिवर्सिटी ऑफ वेल्स से डेवलपमेंट मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री हासिल की हैं। उन्होंने दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया पर कई पॉलिसी पेपर भी लिख चुकी हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
गीत सभरवाल थाईलैंड में नियुक्त होने से पहले 7 साल तक श्रीलंका में सलाहकार के तौर पर काम की हैं।


from Dainik Bhaskar /national/news/united-nation-secretary-general-appoints-gita-sabharwal-of-india-un-resident-coordinator-in-thailand-126633239.html
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327