मुंबई. शेयर बाजार आज बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 235 अंक चढ़कर 41,694.93 तक पहुंच गया। निफ्टी में 72 प्वाइंट की तेजी आई। इसने 12,246.70 का स्तर छुआ।
यूपीएल के शेयर में 2.2% तेजी
सेंसेक्स के 30 में से 29 और निफ्टी के 50 में से 47 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। यस बैंक के शेयर में 6.5% उछाल आया। टाटा मोटर्स में 3.5% तेजी आई। यूपीएल 2.2% और जी एंटरटेनमेंट 1.5% ऊपर आ गया।
एचसीएल टेक में करीब 1% बढ़त
एसबीआई और भारती एयरटेल के शेयरों में 1.2-1.2 फीसदी तेजी आई। एशियन पेंट्स और सन फार्मा 1-1 फीसदी चढ़े। टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक और नेस्ले में 0.7% से 0.8% तक बढ़त दर्ज की गई।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /business/news/share-stock-market-news-updates-nse-bse-sensex-trade-february-14-2020-126750356.html
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

0 Comments