जापान के शिप से मुंबई की सोनाली ने सरकार से मदद की अपील की, चीन में एक दिन में 242 की मौत

नई दिल्ली/बीजिंग. जापान के योकोहामा पोर्ट पर फंसे डायमंड प्रिंसेज शिप पर कोरोनोवायरस के मामलों की संख्या 175 हो गई है। जहाज पर मौजूद भारतीय सुरक्षा अधिकारी ने बुधवार को भारत सरकार से मदद की अपील की। चीन में कोरोनावायरस से एक दिन में 242 लोगों के मारे जाने के बाद मौतों का आंकड़ा 1365 हो गया है। वहीं, 59 हजार से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो चुकी है।


जापान में क्रूज शिप 3 फरवरी से क्वारैंटाइन (अलग-थलग) है। भारतीय सुरक्षा अधिकारी 24 साल की सोनाली ठाकुर मुंबई की रहने वाली है। एक न्यूज चैनल से वीडियो के जरिए उन्होंने भारत सरकार से मदद की अपील की। सोनाली ने कहा- संक्रमण तेजी से फैल रहा है। हमें डर है कि हम भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। हम बस घर वापस जाना चाहते हैं।

बुधवार को 2 भारतीय में संक्रमण की पुष्टि हुई

डायमंड प्रिंसेज क्रूज पर सवार दो भारतीय बुधवार को कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बुधवार को जापान में भारतीय दूतावास ने इसकी जानकारी दी। दूतावास ने बताया कि यात्रियों और क्रू मेंबर समेत 160 भारतीय इस जहाज पर सवार हैं। जापान में वायरस का संक्रमण न फैले इसके लिए क्रूज को 19 फरवरी तक पोर्ट परही रोके रखने का फैसला किया गया है। शिप में कुल 3711 लोग सवार हैं। जब से इस पर सवार एक यात्री वायरस से संक्रमित पाया गया, तब से इसे पोर्ट पर ही रोका गया है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
जापान के शिप पर सुरक्षा अधिकारी सोनाली ठाकुर।


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-in-china-latest-news-and-updates-on-coronavirus-death-toll-126738644.html
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

Post a Comment

0 Comments