सेंसेक्स में 370 अंक की बढ़त, निफ्टी 100 प्वाइंट चढ़कर 12200 के ऊपर पहुंचा

मुंबई. शेयर बाजार में खरीदारी बढ़ गई है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 371 अंक चढ़कर 41,587.56 पर पहुंच गया। निफ्टी में 104 प्वाइंट की तेजी आई। इसने 12,211.80 का उच्च स्तर छुआ।

एचसीएल टेक के शेयर में 1% तेजी

सेंसेक्स के 30 में से 27 और निफ्टी के 50 में से 45 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। टाटा स्टील के शेयर में करीब 2% उछाल आया। एसबीआई में 1.2% तेजी आई। एनटीपीसी और एचसीएल टेक 1-1 फीसदी चढ़े। रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनीलीवर, एक्सिस बैंक, बजाज ऑटो और आईटीसी में 0.8% से 0.9% तक तेजी आई।

टेक महिंद्रा के शेयर में 0.4% बढ़त
मारुति और भारती एयरटेल के शेयरों में 0.7-0.7 फीसदी बढ़त दर्ज की गई। बजाज फाइनेंस 0.5% और टेक महिंद्रा 0.4% ऊपर आ गया। टाइटन और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 0.3-0.3 फीसदी चढ़े। इन्फोसिस के शेयर में 0.6% तेजी आई।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
BSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: february 12 - Share Market, Trade-BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


from Dainik Bhaskar /business/news/share-stock-market-news-updates-nse-bse-sensex-trade-february-12-2020-126734221.html
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

Post a Comment

0 Comments