सेंसेक्स में 464 अंक का उछाल, निफ्टी 132 प्वाइंट चढ़कर 11850 के करीब पहुंचा

मुंबई. शेयर बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 464 अंक चढ़कर 40,336.22 पर पहुंच गया। निफ्टी में 132 अंक की तेजी आई। इसने 11,840.35 का उच्च स्तर छुआ।विश्लेषकों का कहना है कि मजबूत विदेशी संकेतों से भारतीय बाजार में खरीदारी तेज हुई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 1.7% तेजी

सेंसेक्स के 30 में से 26 और निफ्टी के 50 में से 44 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। एचडीएफसी बैंक के शेयर में 2.7% तेजी आई। हीरो मोटोकॉर्प 2% चढ़ा। रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.7% और अल्ट्राटेक सीमेंट 1.6% ऊपर आ गया। इंडसइंड बैंक में 1.5% और आईटीसी में 1.4% बढ़त देखी गई। दूसरी ओर बजाज ऑटो के शेयर में 1.2% गिरावट आ गई। भारती एयरटेल 1% और एशियन पेंट्स 0.5% नीचे आ गया। टाटा स्टील में भी 0.5% नुकसान देखा गया।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
BSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: february 04 - Share Market, Trade-BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


from Dainik Bhaskar /business/news/share-stock-market-news-updates-nse-bse-sensex-trade-february-04-2020-126670399.html
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

Post a Comment

0 Comments