सेंसेक्स में 80 अंक गिरकर 41500 से नीचे आया, निफ्टी में 24 प्वाइंट की गिरावट

मुंबई. शेयर बाजार में आज गिरावट देखी जा रही है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 80 अंक गिरकर 41,485.89 पर आ गया। निफ्टी में 24 प्वाइंट का नुकसान देखा गया। इसने 12,177.35 का निचला स्तर छुआ।विश्लेषकों के मुताबिक महंगाई दर बढ़ने और औद्योगिक उत्पादन में गिरावट की वजह से बाजार में सुस्ती है।

कोटक बैंक के शेयर में 1.2% नुकसान

सेंसेक्स के 30 में से 16 और निफ्टी के 50 में से 27 शेयरों में गिरावट आ गई। एचसीएल टेक का शेयर 1.3% नीचे आ गया। कोटक बैंक और इंडसइंड बैंक में 1.2-1.2 फीसदी नुकसान देखा गया। मारुति का शेयर 1.1% नीचे आ गया। इंडसइंड बैंक में 1% और लार्सन एंड टूब्रो में 0.6% गिरावट दर्ज की गई।

इन्फोसिस के शेयर में 0.5% तेजी

दूसरी ओर टाइटन और एसबीआई के शेयरों में 2-2 फीसदी उछाल आया। नेस्ले में 0.6% और टीसीएस में 0.5% तेजी आई। इन्फोसिस और ओएनजीसी भी 0.5-0.5 फीसदी ऊपर आ गए।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
BSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: february 13 - Share Market, Trade-BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


from Dainik Bhaskar /business/news/share-stock-market-news-updates-nse-bse-sensex-trade-february-13-2020-126742351.html
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

Post a Comment

0 Comments