दैनिक भास्कर विश्व का तीसरा सबसे बड़ा अखबार बना

भोपाल .दैनिक भास्कर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा अखबार बन गया है। यह भास्कर के पाठकों के साथ ही भास्कर समूह के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि और देश के लिए गर्व का पल है। वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ न्यूजपेपर्स एंड न्यूज पब्लिशर्स (WAN IFRA) ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट में दैनिक भास्कर को 43 लाख से ज्यादा प्रतियों के साथ दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा अखबार घोषित किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, जापान का योमीउरी शिंबुन 81 लाख प्रतियों के साथ पहले और जापान का ही असाही शिंबुन 56 लाख प्रतियों के साथ दूसरे स्थान पर है। भास्कर समूह इस अभूतपूर्व सफलता के लिए लाखों पाठकों का विनम्रता के साथ आभार जताता है, जिनके विश्वास की बदौलत आज भास्कर इस मुकाम पर पहुंचा है।


भारत के सबसे बड़े मीडिया समूह दैनिक भास्कर का मानना है कि उसे यह सफलता उसकी संपादकीय प्रतिबद्धता, हमेशा कुछ नया करने की ललक और ‘केंद्र में पाठक’ की अपनी नीति की वजह से ही मिली है। भास्कर समूह के चेयरमैन स्व. रमेशचंद्र अग्रवाल का सपना था कि भास्कर अपनी गुणवत्ता और मूल्यों के जरिए वैश्विक स्तर पर स्थापित हो। उनके इसी सपने को संकल्प बनाकर दैनिक भास्कर समूह लगातार आगे बढ़ रहा है।

रैंक अखबार देश भाषा
प्रसार संख्या (लाख)
1 योमीउरी शिंबुन जापान जापानी
81.15
2 असाही शिंबुन जापान जापानी
56.04
3 दैनिक भास्कर भारत हिंदी 43.21*

*दैनिक दिव्य मराठी और दिव्य भास्कर शामिल हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
दैनिक भास्कर को 43 लाख से ज्यादा प्रतियों के साथ दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा अखबार घोषित किया गया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VekWrm
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

Post a Comment

0 Comments