खुदकुशी करने वाले अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल का बेटा ब्राइटन में मृत पाया गया

लंदन. अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल का बेटा शुबांसो पुल (20) ब्रिटेन के ब्राइटन शहर में मृत पाया गया है। परिवार के सूत्रों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। वह वहां एक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा था। सूत्रों के मुताबिक शुबांसो पुल कलिखो पुल की पहली पत्नी दांग्विमसाई पुल के पुत्र थे। पुल के परिवार वाले शुबांसो के शव को लाने के लिए ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग के साथ संपर्क में हैं।

शुबांसो के पिता कलिखो ने भी 9 अगस्त 2016 में नीति विहार स्थित आधिकारिक आवास में आत्महत्या कर ली थी। तब उन्होंने 60 पन्नों के सुसाइड नोट में न्यापालिका के कुछ बड़े नामों और वर्तमान मुख्यमंत्री समेत राज्य के कुछ नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। कलिखो पुल 2016 में ही कांग्रेस के कुछ विधायक और भाजपा के समर्थन से कुछ समय के लिए मुख्यमंत्री चुने गए थे। हालांकि बाद में सुप्रीम कोर्ट ने उनके मुख्यमंत्री बनाए जाने के खिलाफ फैसला सुनाया था।

कलिखो की मौत की जांच को लेकर उनकी पत्नी सुप्रीम कोर्ट गईं थी
कलिखो पुल की मौत के बाद उनकी पत्नी दांग्विमसाई पुल ने जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट का रूख किया था। उन्होंने उनकी मौत को लेकर गंभीर षडयंत्र का आरोप लगाया था। भाजपा ने हायुलियांग सीट पर उपचुनाव के लिए उनकी तीसरी पत्नी दसांग्लू पुल को टिकट दिया था। जिस पर उन्होंने जीत हासिल की थी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कलिखो पुल ने 9 अगस्त 2016 में अपने आधिकारिक आवास में आत्महत्या कर ली थी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vmVQM2
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

Post a Comment

0 Comments