नई दिल्ली. कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए बुधवार को केंद्र सरकार ने सभी वीजा आवेदनों को 15 अप्रैल तक के लिए निरस्त कर दिया है। सरकार के इस फैसले के बाद एयर इंडिया ने अपनी इटली जाने वाली फ्लाइट को 15 से 25 मार्च और दक्षिण कोरिया की उड़ान को 14 से 28 मार्च के लिए रद्द कर दिया है। फ्लाइट रद्द का फैसला 13 मार्च की रात 12 बजे के बाद से लागू होगा।
कोरोनावायरस की शुरुआत पिछले साल दिसंबर में चीन के वुहान शहर से हुई। यह अब दुनिया में महामारी का रूप ले चुका है। इसका संक्रमण अब तक 107 देशों में फैल चुका है। दुनियाभर में 4200 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और 1,17,330 लोग इससे संक्रमित हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने इसे महामारी घोषित किया है। चीन को छोड़कर इटली, दक्षिण कोरिया जैसे देशों के अधिकतर नागरिक कोरोनावायरस से संक्रमण से ठीक हो रहे हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /national/news/air-india-cancels-flights-to-italy-s-korea-till-25-and-28-march-amid-coronavirus-fears-126956146.html
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

0 Comments