नई दिल्ली. कोरोनावायरस संक्रमण के देश में अब तक कुल 886 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 791 संक्रमित अभी अस्पताल में हैं और 76 ठीक हो चुके हैं। यह आंकड़ा covid19india.org वेबसाइट के अनुसार है। सरकार के आंकड़ों में अभी संक्रमितों की संख्या 748 है। 66 ठीक हो चुके हैं। शुक्रवार तक इस बीमारी से 22 लोगों की मौत हो चुकी है। एक दिन में संक्रमण के सबसे ज्यादा 151 मामले शुक्रवार को ही सामने आए, 3 लोगों की मौत हुई और 25 लोग ठीक हुए। इससे पहले 23 मार्च को एक दिन में 102 लोग संक्रमित हुए थे।
राज्यों के हाल
- मध्यप्रदेश;कुल पॉजिटिव- 29:जबलपुर मेंदो और लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई। दोनों नए मरीज पहले से संक्रमित सराफा व्यापारी के यहां काम करते हैं। अब जबलपुर में 8, इंदौर में 15, भोपाल में 3, शिवपुरी में 2, जबलपुर 8, ग्वालियर में एक पॉजिटिव हैं।
- राजस्थान;कुल पॉजिटिव- 50:राज्य में शुक्रवार कोकोरोना के सात नए मामले सामने आए। भीलवाड़ा में सबसे ज्यदा 21 मरीज हैं।भीलवाड़ा के कलेक्टर आर भट्ट का कहना है कि13 हजार बिस्तर लगाने के लिए भी स्थान चिह्नित किया है। जरूरत पड़ी तो हम 15000 लोगों को क्वारैंटाइन करने की व्यवस्था करने को तैयार हैं।
- महाराष्ट्र;कुल पॉजिटिव- 154: नवी मुंबई इलाके में एक बच्चे में कोरोना संक्रमण पाया गया है। इसको मिलाकर शहर में अब संक्रमितों की संख्या आठ हो गई है। वहीं, महाराष्ट्र में अब तक कुल 154 केस सामने आ चुके हैं। शुक्रवार को पॉजिटिव मिले 29 मरीजों में से 15 केवल सांगली के हैं। सांगली के मरीज पहले पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में आए थे।
- छत्तीसगढ़;कुल पॉजिटिव- 6:इनमें से 5 मामलेबुधवार से गुरुवार के बीच सामने आए। इस बीच,राज्य के कृषि मंत्री रवींद्र चौबे का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान किसानों को मंडी सेखाली वाहन लेकर लौटने पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ऐसे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निर्देश दिया है कि किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
- बिहार; कुल पॉजिटिव- 9: राज्य में दो और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से एक सिवान का रहने वाला है, जो हाल ही में दुबई से लौटा था। दूसरा नालंदा का है वह भी विदेश से आया था। इसके साथ ही राज्य में अब तक संक्रमण के नौ मामले सामने आए हैं। इनमें से छह लोगों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। यानी, इन लोगों ने देश में या देश से बाहर कहीं यात्रा नहीं की है।
उद्धव की अपील- लोग पलायन न करें, महाराष्ट्र में हम उनका ख्याल रखेंगे
कोरोनावायरस के चलते लॉकडाउन के बाद दिहाड़ी मजदूर अपने राज्यों को लौट रहे हैं। कई जगह इन्हें सैकड़ों किलोमीटर की पैदल यात्रा करनी पड़ रही है, तो कहीं पुलिस इन्हें रोक रही है। मुंबई से इस तरह मजदूरों के पलायन परमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा- मैं लोगों से अपील करता हूं कि यहीं रहें। हम उनका ध्यान रखेंगे। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकरप्रवासी मजदूरों की दुर्दशा पर चिंता जताई है। सोनिया ने कहा है कि इन मजदूरों के लिएसावर्जनिक वाहनों की व्यवस्था की जाए,ताकि वे सुरक्षित अपने गांवों तक पहुंच सकें।
देशभर में नीट की परीक्षा स्थगित की गई
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट स्थगित कर दी गईहै। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नीट के जरिए ही देशभर के एम्स समेत सभी चिकित्सा संस्थानों और मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस कोर्स के लिए दाखिला मिलता है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-live-today-news-updates-delhi-kerala-maharashtra-rajasthan-haryana-cases-novel-corona-covid-19-death-toll-127060873.html
via IFTTT दैनिक भास्कर,,1733

0 Comments