ट्रम्प से लेकर ब्रिटेन के प्रिंस नमस्ते कर रहे, आबे ने मुट्ठी मिलाकर स्वागत किया

वॉशिंगटन/लंदन. कोरोनावायरस से संक्रमण के खतरे ने दुनियाभर में लोगों के अभिवादन के तरीके को बदल दिया है। लोग अब अपने पारंपारिक स्वागत के तरीकों को छोड़नमस्तेऔर कोहनीमिलाने जैसे दूसरे तरीके अपना रहे हैं। इसका असर आम लोगों पर ही नहीं, बल्कि राष्ट्राध्यक्षों पर देखा जा रहा है। वॉशिंगटन में गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर नेनमस्तेकर अभिवादन किया। उधर, बकिंघम पैलेसमें भी प्रिंस चार्ल्स भी नमस्ते करते देखे गए।

ट्रम्प और आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो की व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें जब मीडिया ने पूछा कि क्या वे हाथ मिलाएंगे, तब वराडकर ने हाथ जोड़कर नमस्ते किया।ट्रम्प ने भी ऐसा हीकिया। ट्रम्प ने बताया कि मैं हाल में भारत से लौटा हूं और वहां मैंने किसी से हाथ नहीं मिलाया था। यह आसान था, क्योंकि वहां ऐसीही परंपरा है। ट्रम्प ने अभिवादन के जापानी तरीके को भी दिखाया। उन्होंने कहा कि भारत और जापान में अभिवादन के लिए सिर झुकाते हैं। उन्होंने बताया कि नमस्ते कहने से उन्हें अजीब सा अनुभव होता है।इससे पहले इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी अभिवादन के लिएभारतीय परंपरा के नमस्ते को अपनाने की बात कही थी।

चीन के वुहान शहर से फैले कोरोनावायरस की चपेट में अब दुनिया के 111 से अधिक देश आ चुके हैं। संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 4973 हो गई है। एक लाख 30 हजार 679लोग अभी संक्रमित हैं।

इंग्लैंड : जगह- बकिंघम पैलेस, लंदन

प्रिंस चार्ल्स और ब्रिटिश टीवी एंकर फ्लोएला बेंजामिन (दाएं‌‌‌) ने गुरुवार को नमस्ते कर एक दूसरे का अभिवादन किया।

जापान: जगह- प्रधानमंत्री आवास, टोक्यो

प्रधानमंत्री शिंजो आबे और टोक्यो की गवर्नर युरिको कोइके (बाएं) ने एक-दूसरे का इस तरह अभिवादन किया।

फ्रांस: जगह- एलिसी पैलेस, पेरिस

राष्ट्रपतिइमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्राध्यक्षों से हैंड शैक न करने का फैसला किया है। स्पेन के राजा को नमस्ते किया।

अमेरिका: जगह- अमेरिकी संसद

हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव की स्पीकर नैंसी पैलोसी और आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर (बाएं) ने कोहनी मिलाई।

मैक्सिको: जगह- स्थानीयचर्च, मैक्सिको सिटी

चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान महिला ने एक व्यक्ति से हाथ मिलाने से इनकार दिया।

फुटबॉल मैच: जगह- शेफील्ड, ब्रिटेन। मैच- शेफील्ड यूनाईटेड vs नॉर्विच सिटी

खिलाड़ियों ने मैच के पहले हाथ मिलाने की जगह इस तरह अभिवादन किया।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
व्हाइट हाउस में गुरुवार को डोनाल्ड ट्रम्प और आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2w3OMED
via IFTTT Dainik Bhaskar,,327

Post a Comment

0 Comments