दुष्कर्मियों के फांसी पर लटकने के बाद तिहाड़ जेल के बाहर लोगों ने नारे लगाए,‘जियो निर्भया’,‘भारत माता की जय’

नई दिल्ली. निर्भया के दोषियों को फांसी पर लटकाए जाने के बाद 100 लोगों से अधिक का समूह तिहाड़ जेल के बाहर जमा होकर तिरंगा फहरा रहे हैं। वे ‘जियो निर्भया’ और‘भारत माता की जय’ का नारा भी लगा रहे हैं। ये लोग दुष्कर्मियों को फांसी दिए जाने के पहले से कुछ घंटे पहले जमा हुए थे। आपस में मिठाई बांट रहे थे।

फांसी दिए जाने से पहले तिहाड़ जेल नंबर 3 के बाहर पहले से सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। यहीं चारों दोषी मुकेश सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) को शुक्रवार सुबह 5.30 फांसी दी गई।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
तिहाड़ जेल के बाहर न्याय मिलने की खुशी में तिरंगा फहराते लोग।
तिहाड़ जेल के बाहर नारे लगाते लोग।


from Dainik Bhaskar /national/news/nirbhaya-rapist-hanging-delhi-tihar-jail-live-mukesh-singh-vinay-sharma-pawan-gupta-news-updates-127012899.html
via IFTTT दैनिक भास्कर,,327

Post a Comment

0 Comments